होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Shri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren

राज्य में स्थापित किए गए पांच नए महिला थाने: : सीएम विष्णुदेव साय ने किया जशपुर महिला थाना का लोकार्पण, महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम

Featured Image

जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी से जशपुर जिले के महिला थाना का वर्चुअल लोकार्पण किया। जशपुर के एसडीओपी कार्यालय परिसर में स्थित इस महिला थाना का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी द्वारा किया गया।महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और जशपुर सहित पांच नए महिला थानों की स्थापना की है। दस मार्च दो हजार पच्चीस को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में आयोजित कार्यक्रम में इन महिला थानों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, ओएसडी राहुल भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।महिला थाना: सुरक्षा और न्याय की नई पहलमहिला थाना स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल और त्वरित न्याय प्रदान करना है। इस थाने में विशेष रूप से महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिससे पीड़ित महिलाएं बिना किसी हिचकिचाहट अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें और उन्हें न्याय मिल सके।महिला थाना जशपुर में तैनात अधिकारी और कर्मचारीवर्तमान में महिला थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक आशा तिर्की सहित दो महिला प्रधान आरक्षक, चार महिला आरक्षक और एक आरक्षक की तैनाती की गई है। महिला थाना के उद्घाटन अवसर पर एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, निरीक्षक आशा तिर्की सहित अन्य पुलिस अधिकारी और महिला थाना स्टाफ उपस्थित रहे।महिला सुरक्षा के लिए जारी रहेगा नोनी रक्षा रथ अभियानगौरतलब है कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री निवास बगिया से नोनी रक्षा रथ अभियान का शुभारंभ किया गया था, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जशपुर पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर नौ चार सात नौ एक दो आठ चार शून्य शून्य जारी किया गया था। इस नंबर पर महिलाएं अपनी समस्याएं फोन के माध्यम से दर्ज करवा सकती हैं।महिला थाना से बढ़ेगी सुरक्षा और त्वरित न्याय की गतिवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला थाना की स्थापना से जशपुर की महिलाओं को त्वरित न्याय मिलेगा और महिला अपराधों के निराकरण में तेजी आएगी। साथ ही, नोनी रक्षा दल भी पहले की तरह सक्रिय रहेगा और जारी हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता रहेगा।महिला थाना की यह पहल नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो जशपुर जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षित और न्यायसंगत वातावरण सुनिश्चित करेगा।

Advertisment

ads

जरूर पढ़ें