Welcome to the CG Now
Wednesday, Mar 12, 2025
CRIME : : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। बतौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी आरोपी युवक से पहचान गांव आते-जाते हुई थी। पिछले 8 महीनों से दोनों का मिलना-जुलना जारी था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दूसरा मामला: फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसाएक अन्य मामले में, अंबिकापुर की एक युवती ने फेसबुक के जरिए 4 साल पहले आदर्शनगर, सीतापुर निवासी दीपक पैकरा से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दीपक ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। कई बार संबंध बनाने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव डाला, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Advertisment
जरूर पढ़ें