अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: ‘रोटी और शांति’ के संघर्ष से ‘गिव टू गेन’ के संकल्प तक का सफर
नई दिल्ली | 7 मार्च 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल, 8 मार्च को दिल्ली के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति वॉक – #SheLeadsBharat’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस पैदल मार्च का उद्देश्य भारत की प्रगति में महिलाओं की केंद्रीय भूमिका और उनके नेतृत्व का उत्सव मनाना है।
एलपीजी के दामों में भारी उछाल: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर हुए महंगे
3000 महिलाओं का ऐतिहासिक मार्च
कल सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक चलने वाली यह वॉक इंडिया गेट से विजय चौक तक लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें सेना, पुलिस, खेल, स्वास्थ्य, मीडिया और जमीनी स्तर के संगठनों से जुड़ी लगभग 3000 महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला केंद्रीय मंत्री, सांसद और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी महिला हस्तियां करेंगी।
महिला दिवस 2026: सरकार का महिलाओं को खास तोहफा, इन 5 योजनाओं से बदलें अपनी दुनिया
संस्कृति और सशक्तिकरण का संगम
इंडिया गेट पर इस दौरान भारत की सांस्कृतिक विविधता भी दिखेगी। ‘वंदे मातरम’ की गूँज के साथ कलारीपयट्टु, घूमर और रणचंडी जैसे पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियाँ होंगी। साथ ही, कर्तव्य पथ पर विशेष प्रदर्शनियाँ लगाई गई हैं जो महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं और उनकी अब तक की बड़ी उपलब्धियों को दर्शाती हैं।
NHAI का बड़ा फैसला: देश भर के टोल प्लाजा पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात
विकसित भारत का संकल्प
यह आयोजन केवल एक वॉक नहीं है, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को सच करने में महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन है। हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर महिला सुरक्षा, सम्मान और समान भागीदारी का संदेश पूरी दुनिया को दिया जाएगा।

