छत्तीसगढ़ में RTI रिपोर्ट: दो साल, 1.5 लाख आवेदन; जानिए कौन सा विभाग रहा आगे और कहाँ अटकी हैं फाइलें

जशपुरनगर:-
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन (CGTA) जिला जशपुर की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य मुद्दा प्रथम नियुक्ति तिथि से सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने तथा इस संबंध में चल रही कानूनी एवं संगठनात्मक लड़ाई को निर्णायक रूप देने का रहा।

लोहरदगा-धरमजयगढ़ रेल लाइन सर्वे और डीपीआर का काम तेज

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण नहीं कर पाने वाले शिक्षकों को शून्य पेंशन मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं अन्यायपूर्ण है। इस व्यवस्था पर सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण नीति बताया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि “पुरानी पेंशन सबको पेंशन” के संकल्प के साथ जिले के शिक्षक सर्वोच्च न्यायालय में चल रही लड़ाई में संगठन का पूर्ण सहयोग करेंगे तथा आवश्यक सहयोग राशि भी उपलब्ध कराएंगे।

CG Teachers TET  : छत्तीसगढ़ के 80 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नौकरी पर संकट!  31 अगस्त 2028 तक हर हाल में पास करनी होगी TET परीक्षा

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स PGI में जशपुर का दमदार प्रदर्शन, ‘प्रचेष्टा-1’ जिलों में हुआ शामिल

साथ ही संगठन द्वारा जमीनी स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर प्रत्येक विकासखंड, संकुल एवं विद्यालय स्तर तक शिक्षकों को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

भारतमाला प्रोजेक्ट: जशपुर में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के आरोपों पर राजस्व मंत्री ने नकारा

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि “पेंशन ही पेंशन मिलेगी तो टेंशन नहीं रहेगा।” उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन को मजबूत बनाने, प्रत्येक ब्लॉक में सक्रिय टीम तैयार करने तथा आगामी आंदोलन के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षकों से की जा रही पेंशन संबंधी भेदभावपूर्ण नीति पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री से प्रथम नियुक्ति तिथि से सभी शिक्षकों को समान रूप से पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की गई।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 10 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण नहीं होने के कारण शून्य पेंशन पर सेवानिवृत्त होने वाले जिलेभर के शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों को आमंत्रित कर शून्य पेंशन की समस्या को समाज और शासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से सभी शिक्षकों को समान रूप से पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग को और मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन, टेट एवं शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर सर्वोच्च न्यायालय तक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।

ITR Filing 2026: 1.7 करोड़ लोगों ने भर दिया रिटर्न, क्या आपने किया? जानिए आखिरी तारीख

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अनिल रावत, आदित्य नारायण गुप्ता, अफरोज खान, महानंद सिंह, यमुना प्रसाद दानी, प्रेम यादव, विक्रम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धनुराम यादव, मुनेश्वर यादव, विवेक प्रसाद चौधरी, छबिराम यादव, राजेश श्रीवास, तरुण गुप्ता, श्रवण दास महंत, प्रभा साय, ममता मिश्रा, प्रकाश खलखो, प्रमोद लकड़ा, जुबराज यादव, किरण केरकेट्टा, मुक्ता मिंज, दैतारी राम यादव, विजय पैंकरा, दिनेश त्रिपाठी, शिवचरण राम समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

Upcoming Turbo Petrol Cars 2026: Brezza से Scorpio-N तक 5 नई कारें जल्द होंगी लॉन्च, जानें कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version