जशपुर (छत्तीसगढ़):
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आगामी 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को कुँवार पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार ‘करम परब’ के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है
कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस दिन जशपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश बैंकों और कोषालय (Treasury) पर लागू नहीं होगा, जिससे वित्तीय कामकाज सुचारू रूप से जारी रह सकें।



