दिखने में दुबले, पर अंदर से ‘मोटे’: भारतीयों के लिए पेट की चर्बी है साइलेंट किलर;   ‘बाहरी शरीर नहीं, आंतरिक वसा बढ़ा रही हृदय रोगों का खतरा’

कुनकुरी (जशपुर)। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के विरोध में सोमवार को कुनकुरी नगर में हजारों लोगों की भागीदारी के साथ विशाल महारैली निकाली गई। जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ईसाई समाज के लोगों ने इस रैली में शामिल होकर कानून को वापस लेने की मांग की।

आम जनता को बड़ी राहत: अब हर जिले के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के साथ मिलेगा मिट्टी का तेल
रैली की शुरुआत स्थानीय खेल मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी शहर के विभिन्न वार्डों से होते हुए नारेबाजी करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रस्तावित कानून को वापस लेने की मांग की।

देश में एक अप्रैल से लागू होंगे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 और कचरा फैलाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकता है और इसे “काला कानून” बताया। उन्होंने कहा कि इससे समाज में भय और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में पहले से लागू छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 के तहत बल, प्रलोभन या धोखे से धर्म परिवर्तन कराना दंडनीय अपराध है तथा इसके लिए प्रशासन को सूचना देना आवश्यक होता है। प्रस्तावित नए विधेयक में इन प्रावधानों को और सख्त किए जाने की चर्चा है।

​नो डायबिटीज नो टेंशन:हलवाई की दुकान जाने की जरूरत नहीं, सीधे पेड़ से तोड़िए और खाइए स्वादिष्ट ‘गुलाब जामुन’
वहीं सरकार का पक्ष है कि ऐसे कानूनों का उद्देश्य जबरन या लालच देकर कराए जाने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना, आदिवासी एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। सरकार का कहना है कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए लाया जाता है।

​’देखो अपना देश’ अभियान: IRCTC लेकर आया छः ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन पैकेज, 11 मई से झारसुगड़ा से शुरू होगा 12 दिवसीय भक्ति सफर, जानें रूट, किराया और पूरी जानकारी

रैली के दौरान वक्ताओं ने भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुच्छेद 14 सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है, अनुच्छेद 19 अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है तथा अनुच्छेद 25 प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून इन संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ की जेलों में अब बंदियों को मिलेगी वीडियो कॉल की सुविधा और परिजनों से बात करना होगा बेहद आसान
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अब समय देखकर जलाएं लाइट, वरना बढ़ जाएगा बिल; स्मार्ट मीटर वालों को दिन में मिलेगी 20% की भारी छूट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version