माँ महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू; अब विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग ‘मद्धेश्वर महादेव’ , ‘मयाली’ , कैलाश गुफा , तातापानी और ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ मैनपाट को जोड़ेगा सीधे महानगरों से

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आम जनता और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की जरूरतों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब देश के हर जिले में कम से कम दो चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ केरोसिन (मिट्टी का तेल) भी उपलब्ध होगा। इस कदम से उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी जो खाना पकाने या अन्य घरेलू कार्यों के लिए केरोसिन पर निर्भर हैं और जिन्हें बाजार में इसकी उपलब्धता के लिए परेशान होना पड़ता था।

​नो डायबिटीज नो टेंशन:हलवाई की दुकान जाने की जरूरत नहीं, सीधे पेड़ से तोड़िए और खाइए स्वादिष्ट ‘गुलाब जामुन’


सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, शुरुआती चरण में प्रत्येक जिले के दो प्रमुख पेट्रोल पंपों को इस सेवा के लिए चिन्हित किया जाएगा। इन पंपों का चयन उनकी लोकेशन और वहां आने वाले ग्राहकों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से बाहर के उन उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से तेल उपलब्ध कराना है, जिन्हें खुले बाजार में किल्लत या ऊंचे दामों का सामना करना पड़ता था।

दिखने में दुबले, पर अंदर से ‘मोटे’: भारतीयों के लिए पेट की चर्बी है साइलेंट किलर;   ‘बाहरी शरीर नहीं, आंतरिक वसा बढ़ा रही हृदय रोगों का खतरा’

5 हजार लीटर तक स्टॉक रखने की छूट
सरकार ने तेल कंपनियों के लिए भंडारण नियमों में भी ढील दी है। अब इन चिन्हित पेट्रोल पंपों पर 5,000 लीटर तक केरोसिन का स्टॉक सुरक्षित रखा जा सकेगा। पहले भंडारण और बिक्री को लेकर नियम काफी सख्त थे, लेकिन अब सुरक्षा मानकों के साथ इतनी बड़ी मात्रा में स्टॉक की अनुमति दे दी गई है। इससे पंपों पर केरोसिन की निरंतर आपूर्ति बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को ‘आउट ऑफ स्टॉक’ जैसी समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

सावधान! पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान: रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, 31 मार्च तक पहुँचेगा 94 हजार टन रसोई गैस का स्टॉक; सरकार ने जारी किया अलर्ट
बाजार दर पर मिलेगी सुविधा
महत्वपूर्ण बात यह है कि पेट्रोल पंपों पर मिलने वाला यह केरोसिन सब्सिडी वाला नहीं होगा। यह गैर-सब्सिडी वाला केरोसिन होगा, जो बाजार की मौजूदा दरों पर बेचा जाएगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से केरोसिन की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी और छोटे व्यवसायों को भी फायदा होगा। साथ ही, पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले तेल की गुणवत्ता पूरी तरह प्रमाणित होगी, जिससे मिलावट का खतरा खत्म हो जाएगा।

नक्सलवाद का अंत करीब! पिछले 10 साल में 10,000 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा। सड़कों के जाल और विकास की योजनाओं ने तोड़ी उग्रवाद की कमर। पढ़ें ‘लाल गलियारे’ के बदलाव की पूरी कहानी
सुरक्षा मानकों का कड़ा पालन अनिवार्य
पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की बिक्री के लिए ‘पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन’ (PESO) के सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। पंप संचालकों को केरोसिन के लिए अलग डिस्पेंसिंग यूनिट और विशेष टैंकों की व्यवस्था करनी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में मांग के आधार पर इस सुविधा का विस्तार जिले के अन्य पंपों तक भी किया जा सकता है।

वन से फैशन तक: दुनिया देख रही है भारत के जनजातीय हुनर का लोहा; बस्तर का ‘डोखरा आर्ट’ और ‘रीसा’ ब्रांड अब ग्लोबल मार्केट की नई पहचान

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version