सुरों के सन्यासी बुद्धमनः जिनकी लहराती आवाज और सुर से हवा गुनगुनाती है,माटी महकती है और पहाड़ थिरकते हैं, लोगों की धड़कनें तेज हो जाती है, जशपुर की खुशबू और छोटा नागपुर का गौरव

आमतौर पर जब भी गुलाब जामुन का नाम आता है, तो आंखों के सामने चाशनी में डूबी गरम-गरम गोल मिठाइयां घूमने लगती हैं।

गुलाब जामुन का फल 

CG NOW :लोकल से ग्लोबल तक का सफर: डिजिटल मीडिया में ऐतिहासिक छलांग: 1.9 करोड़ इंटरैक्शन के साथ भरोसे का नया मानक

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी पेड़ की टहनियों पर भी गुलाब जामुन लटक सकते हैं? जी हां, प्रकृति ने हमें एक ऐसा अनोखा उपहार दिया है जिसे दुनिया ‘रोज एप्पल’ या ‘गुलाब जामुन फल’ के नाम से जानती है। यह फल न केवल अपनी खुशबू में गुलाब जैसा है, बल्कि इसे खाने पर स्वाद भी बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसा किसी मशहूर मिठाई की दुकान के गुलाब जामुन का होता है।

नेचर का ‘एक्सट्रीम मेकओवर’ : जवान हुई धरती, अपनी सुंदरता के नशे में झूम रहे पेड़! और अपडेट कर लिया अपना ‘सॉफ्टवेयर’!….

गुलाब जामुन का पेड 

प्रकृति का अनमोल ऑर्गेनिक उपहार और खेतों में बिखरा चिमटी साग का जादुई स्वाद

इस अद्भुत फल की शुरुआत फरवरी के महीने से होती है और अप्रैल से जून की तपती गर्मियों तक यह पूरी तरह पककर तैयार हो जाता है। देखने में यह हल्का पीलापन लिए हरे रंग का और आकार में छोटे अमरूद जैसा नजर आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रसीली ऊपरी परत है, जिसे खाते ही मुँह में गुलाब की सौंधी महक और एक अनोखी मिठास घुल जाती है।

दवा नहीं, वरदान है ‘पुटकल’:साल में सिर्फ 60 दिन का मेहमान: डायबिटीज से लेकर पेट के रोगों तक, कुदरत की इस ‘लाल पोटली’ में छिपा है हर इलाज”, ” चखिए उस ‘पुटकल’ का स्वाद, जिसके मुरीद हुए बड़े-बड़े शेफ”

गुलाब जामुन का सुन्दर फूल 

चुनौतियों के पाले में तपकर निखरा जशपुर का ‘लाल हीरा’, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

मध्य प्रदेश के शहडोल और छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कई क्षेत्रों में ये पेड़ इन दिनों फलों से लदे हुए मिलते हैं। स्वाद के अलावा यह फल सेहत का भी बड़ा खजाना माना जाता है। कृषि विशेषज्ञों और जानकारों का मानना है कि इसके बीज और पत्तों में जादुई औषधीय गुण छिपे हैं।

जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार

पेड़ की कलियों का जलवा! ₹1200 किलो बिकती है यह ‘राजसी’ भाजी; स्वाद ऐसा कि नॉन-वेज भूल जाएंगे लोग, जानें छत्तीसगढ़ की इस ‘जादुई’ सब्जी का राज

इन बीजों को सुखाकर बनाया गया पाउडर शुगर यानी डायबिटीज को नियंत्रित करने में रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। दिलचस्प बात यह है कि इस फल को पश्चिम बंगाल में ‘गुलाब जाम’ और कर्नाटक में ‘रोज एप्पल’ जैसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है।

वर्टिकल स्प्रिंग’, एक जिला, दो दुनिया :कहीं आम,महुआ और सरई की गंध, तो कहीं कोहरे का पहरा ! जानिए क्यों थम जाती है वसंत की रफ्तार………

बाजार में इस फल की मांग भी काफी अच्छी बनी हुई है और यह 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक आसानी से बिक जाता है। जशपुर जैसे क्षेत्रों में अभी इसका बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उत्पादन तो शुरू नहीं हुआ है, लेकिन यहां के ग्रामीण और किसान जंगलों व बाड़ियों से इसे बाजार में लाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।
आदिवासी संस्कृति की धड़कन: मांदर की थाप और परंपराओं का संगम
गुलाब जामुन फल 

द लेजेंड ऑफ़ जूदेव: घर-वापसी के गॉडफादर! ‘मसीहा’ भी, ‘टाइगर’ भी, मूंछ के दम पर सत्ता और सिस्टम हिलाने का साहस भी, हिंदुत्व के ‘ओरिजिनल हीरो ‘: स्व. दिलीप सिंह जूदेव

खास बात यह है कि इस पेड़ को उगाने के लिए किसी महंगे कीटनाशक या बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं पड़ती। बस समय पर थोड़ा पानी और जैविक खाद मिले, तो यह उष्णकटिबंधीय पौधा किसी भी किसान की किस्मत बदल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की जलवायु इसके लिए बेहद अनुकूल है। अगर सरकारी स्तर पर या किसानों द्वारा इसे बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाए, तो यह न केवल लोगों को एक नया स्वाद देगा, बल्कि खेती की दुनिया में मुनाफे का एक मीठा और सेहतमंद जरिया भी बन सकता है।

​”बेखुदी का वन-शॉट: कुदरती जाम में डूबी हवाएँ और दरख्तों का इश्किया मिजाज”

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version