तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन जशपुर के फरसाबाहर में आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व जशपुर राजपरिवार के युवा समाजसेवी कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने किया। सुबह से ही कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर एकत्र हुए। यात्रा में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों और गलियों से होते हुए निकली। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में देशभक्ति गीतों, बैंड और ढोल-नगाड़ों के साथ तिरंगे की शान में जोश और उमंग देखने को मिला। कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, बलिदान और एकता का प्रतीक है। हमें इसे सम्मानपूर्वक फहराना और आने वाली पीढ़ियों को इसके महत्व से अवगत कराना चाहिए।
ये भी पढ़े ICICI के बाद HDFC Bank का बड़ा कदम, सेविंग अकाउंट में बढ़ा मिनिमम बैलेंस, ग्राहकों पर पड़ेगा असर
तिरंगा यात्रा के अंत में देश की अखंडता, भाईचारे और विकास के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया। आयोजन की सफलता में डी डी सी वेद प्रकाश भगत, मण्डल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, सुनीता भोई, दीपक चौहान, गजानंद चक्रेश, योगेश मिश्रा, शिव साय, कोशल्या यादव, घनश्याम यादव और राकेश सिंह सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।