गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
जशपुर। नशामुक्त जिले के संकल्प के साथ चल रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर उड़ीसा से तस्करी कर लाए जा रहे 52 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही लग्जरी क्रेटा कार भी जब्त की गई है।
शहरों की नकल या दिल की आवाज़? गाँव की गलियों में भी अब चढ़ने लगा ‘रोज डे’ का बुखार
जंगल के रास्ते हो रही थी तस्करी
घटना शनिवार सुबह की है। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG) डॉ. लाल उमेद सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार (CG-13-AM-9231) में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर उड़ीसा से जशपुर की ओर आ रहे हैं। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए मुख्य मार्ग के बजाय कईकछार और बीरोपानी जैसे ग्रामीण रास्तों का चयन किया था।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में आरा चौकी पुलिस ने बोरोझरिया जंगल में नाकाबंदी की। संदिग्ध कार के आते ही पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देख कार में सवार तीन आरोपियों में से एक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जबकि दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार है शहरुख शाह (34 वर्ष) – निवासी आजाद मोहल्ला, जशपुर, तारिक अंसारी (27 वर्ष) – निवासी कव्वाली मंच के पास, जशपुर।

मिशन ‘PRITHVI’: सुरक्षित भारत की ओर बड़ा कदम; चक्रवात और भारी बारिश की भविष्यवाणी अब 85% तक सटीक
तैयार रखें दस्तावेज: निजी स्कूलों की 25% सीटों पर 16 फरवरी से मिलेगी एंट्री
कार की डिग्गी में छिपाया था नशा
जब पुलिस ने जब्त क्रेटा कार की तलाशी ली, तो डिग्गी के अंदर दो बोरियों में 50 प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए। तौल करने पर कुल 52 किलो 100 ग्राम गांजा पाया गया। जब्त गांजे की कीमत: लगभग 05 लाख रुपये। वाहन की कीमत: लगभग 15 लाख रुपये। कुल जब्ती: 20 लाख रुपये।
शहरों की नकल या दिल की आवाज़? गाँव की गलियों में भी अब चढ़ने लगा ‘रोज डे’ का बुखार
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा उड़ीसा से लाकर जशपुर में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
स्वाद और सेहत की अनमोल विरासत: विलुप्त होता औषधीय गुणों का खजाना ‘बड़हर’
जशपुर के सरना एथनिक रिसॉर्ट को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रीन लीफ अवॉर्ड’
डॉ. लाल उमेद सिंह (DIG/SSP, जशपुर ने कहा कि “नशे के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।”
नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ में निर्णायक जंग: बस्तर में सिमटता ‘लाल गलियारा’
अब टॉपर्स और शिक्षक करेंगे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण
इस सफल ऑपरेशन में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा, डीएसपी भावेश समरत, निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश त्रिपाठी सहित प्रधान आरक्षक विद्यासागर पैंकरा और टीम की मुख्य भूमिका रही।
लाल आतंक का सूर्यास्त: लहू से सने जंगलों में लोकतंत्र की जीत और नक्सलियों के ‘पैकअप’ की पूरी कहानी
युवा वकीलों के लिए खुशखबरी: अब जूनियर अधिवक्ताओं को मिलेगा सम्मानजनक स्टाइपेंड

