गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश, एकता-समावेश और आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

देश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 36 घंटे के भीतर कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाओं का दौर शुरू होगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने कुल 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है, वहीं उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहेगा।

देश के 13 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है। कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

गणतंत्र दिवस 2026: अशोक चक्र से शुभांशु शुक्ला सम्मानित, 70 जांबाज़ों को वीरता पुरस्कार

उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर की मार

उत्तर भारत के 21 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, आगरा, रायबरेली, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह के समय ठंडी हवाओं और घने कोहरे से परेशानी बढ़ेगी। वाहन चालकों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

**यूजीसी के नए इक्विटी नियमों से उच्च शिक्षा में मचा घमासान, समानता बनाम योग्यता पर छिड़ी बहस**

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में 27 और 28 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, बिजनौर, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हरदोई, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, बागपत और शामली में बारिश का असर दिखेगा।
लखनऊ में 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पद्म से परम विशिष्ट सेवा तक: गणतंत्र दिवस 2026 पर देश के शूरवीरों और विभूतियों को सम्मान

बिहार में बदलेगा मौसम

बिहार में 28 जनवरी को मौसम अचानक बदलेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज और सीतामढ़ी समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। वहीं पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी में शीतलहर का असर रहेगा। पटना में तापमान 23 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंडी हवा का असर

छत्तीसगढ़ में भी 27 जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
26 जनवरी को कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड और बढ़ सकती है।

झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसम

झारखंड में 27 और 28 जनवरी को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
26 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। रांची में तापमान 25 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

खूंटी की आशा कुमारी बनीं झारखंड महिला कबड्डी टीम की कोच

पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी मुश्किल

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश और तेज हवा से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शिमला, मनाली, कुल्लू, चंबा, देहरादून, नैनीताल, चमोली और उत्तरकाशी जैसे इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।

आईएमडी की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचें, खुले इलाकों में बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026: माय भारत पदयात्रा और संडे ऑन साइकिल के जरिए युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना का आयोजन

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version