**जशपुरनगर, 17 जून 2026**
जशपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी SDO संजय दिवाकर को उनके आवास पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO पर यह कार्रवाई मनरेगा के तहत कराए गए निर्माण कार्य के मूल्यांकन और भुगतान के एवज में अवैध वसूली करने के आरोप में की गई है।
मामले की विस्तृत जानकारी के अनुसार, मनोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कपरोल के पूर्व उप सरपंच रीतू राम यादव ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी का कहना था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना के अंतर्गत गेजबियन संरचना का निर्माण कराया था। इस कार्य के मूल्यांकन और लंबित भुगतान को लेकर वे लंबे समय से जनपद पंचायत के चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान प्रभारी SDO संजय दिवाकर ने मूल्यांकन करने के बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत की राशि न देने के कारण SDO ने फाइल को छह महीने तक अटकाए रखा।
बाद में जब प्रार्थी ने फिर से संपर्क किया, तो आरोपी SDO ने घूस की राशि घटाकर 50 हजार रुपये कर दी। आरोप है कि उस समय 50 हजार रुपये लेने के बाद SDO ने मूल्यांकन तो कर दिया, लेकिन बिल के सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया को फिर से रोक दिया। सत्यापन के नाम पर SDO ने पूर्व उप सरपंच से दोबारा 30 हजार रुपये की मांग की।
परेशान होकर प्रार्थी ने इस बार रिश्वत देने के बजाय सीधे ACB से संपर्क साधा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ACB ने एक जाल बिछाया। जैसे ही आज शहर के मधुबन टोली स्थित आवास में SDO संजय दिवाकर ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात ACB की टीम ने उन्हें दबोच लिया। टीम ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जशपुर में हुई इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
जशपुर में भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार: मनरेगा भुगतान के नाम पर घूस ले रहे RES के SDO संजय दिवाकर रंगे हाथों गिरफ्तार
ये भी पढ़ें-
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

