देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले घंटों के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदल रही है, जिसका सीधा असर मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।
तेज हवाओं का तांडव
अनुमान है कि पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, असम, तेलंगाना और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।
अब समय देखकर जलाएं लाइट, वरना बढ़ जाएगा बिल; स्मार्ट मीटर वालों को दिन में मिलेगी 20% की भारी छूट
फसलों पर संकट और सुरक्षा के उपाय
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है। खड़ी फसलों और खलिहानों में रखे अनाज को बचाने के लिए विभाग ने विशेष सावधानी बरतने को कहा है। खेतों में जल निकासी की तुरंत व्यवस्था करें ताकि पानी जमा न हो। तैयार हो चुकी फसलों को काटकर सुरक्षित स्थानों या गोदामों में शिफ्ट कर दें। ओलावृष्टि से छोटे पौधों और नर्सरी को बचाने के लिए जाल या तिरपाल का कवर लगाना फायदेमंद साबित होगा।


