अब प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए NOC की अनिवार्यता खत्म, बिना इसके भी मिलेगी मान्यता; ‘आत्मानंद’ और ‘इंटरनेशनल’ नाम इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी
जशपुर: दिगंबर जैन समाज जशपुर के पुरुष वर्ग का वार्षिक पिकनिक एवं मिलन समारोह मंगलवार को दमेरा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दिनभर विभिन्न गतिविधियों, आपसी मेल-मिलाप तथा मनोरंजन का आनंद उठाया।
सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध और अधिक मजबूत हुए। आयोजन के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं तथा समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इन्हें भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।
पूरे दिन समारोह का वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी सदस्यों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।























