Author: CG NOW DESK

हाल के समय में देश के प्रमुख बैंकों ने अपने नियमों में कड़े बदलाव किए हैं, जिसके तहत कई बैंकिंग सेवाएं अब महंगी हो गई हैं। यदि आप भी बैंकिंग सेवाओं का नियमित उपयोग करते हैं, तो इन बदलावों की जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है। यहाँ इन सभी बदलावों की मुख्य बातें दी गई हैं: एसबीआई (SBI) के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते नियमों में बदलाव: 1 अक्टूबर, 2026 से आधार आधारित भुगतान प्रणाली (AePS) के तहत कैश निकासी को भी मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा (4 बार) में शामिल कर लिया गया है। शुल्क: अब एटीएम,…

Read More

संगठन के प्रति उनका समर्पण और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत: विजय आदित्य सिंह जूदेव ​नई दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने अपने -पिताश्री विक्रमदित्य सिंह जूदेव और माता श्रीमती जया सिंह जूदेव के साथ नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुंचकर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री किरण सिंह देव से आत्मीय भेंट की।​मुलाकात के दौरान उन्होंने श्री किरण सिंह देव का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की। ​संगठन के प्रति अटूट समर्पण और प्रेरणा ​इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह…

Read More

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच अब नेतृत्व और प्रतिनिधित्व को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी क्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभालते हुए रमेश यदु की राजनीतिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। महासभा ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि सामाजिक गतिविधियों के नाम पर राजनीतिक महत्वाकांक्षा पालना यादव समाज को मंजूर नहीं है, क्योंकि समाज की ताकत किसी व्यक्ति की निजी जागीर नहीं है। गजेंद्र यादव को कमजोर करना यानी…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच के बाद 10,000 से अधिक कॉपियों में नंबर बढ़े हैं, जिससे विद्यार्थियों की रैंक में जबरदस्त उछाल आया है और मेरिट लिस्ट पूरी तरह बदल गई है। 10वीं कक्षा के परिणामों में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अस्थायी मेरिट सूची में 8वें स्थान पर रहने वाले छात्र एहसान अली ने जब पुनर्मूल्यांकन कराया, तो अंक बढ़ने के साथ ही वे सीधे बोर्ड के टॉपर बन गए। एहसान के…

Read More

8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द बदल सकता है वेतन ढांचा! ​रायपुर केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए अनिवार्य किए गए ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापन की समय-सीमा 23 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में करीब 70 लाख कुल गैस ग्राहकों में से 6 लाख से अधिक लोगों ने अब तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने ऐसे कनेक्शनों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है, जिसका सीधा असर गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग पर पड़ रहा है। देश में इंडक्शन चूल्हों को बढ़ावा देने की…

Read More

जशपुरनगर 29 अगस्त 2026/ जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रशासन एवं खेल विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 12 राज्यों के 175 खिलाड़ी और कोच शामिल हुए हैं। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री श्री योगेश बापट, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल…

Read More

8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द बदल सकता है वेतन ढांचा! छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश की स्थिति बेहद संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून 2026 से 28 अगस्त 2026 तक राज्य में औसतन 855.9 मि.मी. बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत 849.3 मि.मी. की तुलना में 100.8 प्रतिशत है। अकेले 28 अगस्त को ही प्रदेश भर में औसतन 6.4 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के लगभग 49 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय बेहद सौगात भरा हो सकता है। चर्चा है कि सरकार आगामी चुनावी समीकरणों के मद्देनजर जल्द ही आठवें वेतन आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण कदम उठा सकती है। इस नए वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों के न्यूनतम मूल वेतन में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम मूल वेतन में संभावित उछाल: यदि सरकार 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो मौजूदा न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर सीधे 36,000 रुपये हो सकता है। किसे मिलेगा…

Read More

जशपुर: सेवा, स्वास्थ्य और मानवता की भावना को समर्पित एक विशेष पहल के तहत जशपुर में आगामी 06 सितंबर 2026 (रविवार) को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अघोर परिषद ट्रस्ट नारायणपुर एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक सुलभ व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस शिविर में एलोपैथिक के साथ-साथ होम्योपैथी और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। जांच के बाद मरीजों को डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श…

Read More

   रायपुर: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और पढ़ाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग विभिन्न मामलों में निलंबित 800 से अधिक शिक्षकों के प्रकरणों की समीक्षा कर रहा है। आरोपों की गंभीरता और जांच की स्थिति के आधार पर पात्र पाए जाने वाले शिक्षकों को बहाल कर सीधे जरूरतमंद स्कूलों में पदस्थ किया जाएगा। विशेषकर ऐसे एकल शिक्षकीय स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां युक्तियुक्तकरण के बाद केवल एक शिक्षक रह गया है या छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की भारी…

Read More