हिमालय की 14,830 फीट की ऊंचाई पर बस्तर के युवा का परचम, भुवनेश्वर कश्यप ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
जशपुर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव में आज कक्षा 12वीं में अध्ययनरत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्राचार्य श्री जे.आर. मांझी एवं करियर काउंसलिंग प्रभारी डॉ. मिथलेश कुमार पाठक के विशेष आग्रह पर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जशपुर जिले के डोड़का चौरा में संचालित गैर-लाभकारी संस्था नवगुरुकुल की प्रतिनिधि *सुश्री अनिशा बेक एवं सुश्री रितु यादव ने*
उन्होंने विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
उन्होंने बताया कि नवगुरुकुल के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आवास, भोजन, लैपटॉप, वाई-फाई एवं पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यहां विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी एवं रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है।
उन्होंने जशपुर कैंपस में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए स्कूल ऑफ बिजनेस सहित रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बिजनेस स्किल्स, डिजिटल टूल्स एवं डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी, नए पदों पर शीघ्र निकलेगी वेकेंसी: मुख्यमंत्री साय
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने भविष्य, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे। नवगुरुकुल की प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में प्राचार्य श्री जे.आर. मांझी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



