CGPSC के नए अध्यक्ष की रेस में महादेव कावरे सबसे आगे: सरकार की सहमति के बाद राजभवन भेजी गई फाइल
रायपुर, 27 नवंबर। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी और विभिन्न शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र ही नई वेकेंसी निकाली जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
सीजीपीएससी के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों को सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जल्द ही अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिससे आगामी परीक्षाओं और नई भर्तियों का रास्ता साफ हो सकेगा।



