Author: CG NOW DESK
अंबिकापुर: यू-ट्यूबर एल्विस यादव के गरबा कार्यक्रम के रद्द होने के बाद अब अभिनेता गोविंदा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है. यादव समाज और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने रविवार शाम शहर के प्रमुख स्थल घड़ी चौक पर गोविंदा के पोस्टर को फाड़ने के साथ ही आग लगाने का प्रयास किया. क्या सिर्फ कुत्ते के काटने से होता है रेबीज? जानिए डॉ. खुर्शीद खान से विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि एल्विस यादव का कार्यक्रम रद्द किया गया, जिससे समाज में नाराजगी है. इसी क्रम में उन्होंने गोविंदा के भी कार्यक्रम को रद्द करने…
रायपुर : रविवार दोपहर खमतराई थाना क्षेत्र स्थित बग्गा मशीनरी के बगल में बैटरी फैक्ट्री में आग लग गई है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। युवक ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस-एसडीआरएफ की संयुक्त कार्रवाई से बची जान, इलाज जारी पुलिस भी आसपास से लोगों को दूर कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है।
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार की सुबह नया पुल पर एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। जवानों की त्वरित कार्रवाई से युवक को नदी से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। Asia Cup 2025 Final : भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर सस्पेंस, जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक नया पुल पर पहुंचा और अचानक नदी में छलांग…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया था, यहां सिलतरा गोदावरी प्लांट में हादसा होने से 6 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे। मृतकों में रायपुर के दो स्थानीय मजदूर शामिल थे, जिनके परिजनों को आज 46.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। धरसीवां MLA अनुज शर्मा ने दोनों मृतकों के परिजनों को इस राशि का चैक सौंपा। CG Crime Update: साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट में जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार MLA अनुज शर्मा ने बताया कि दो स्थानीय मजदूरों के…
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने साइबर क्राइम पर शिकंजा कसते हुए म्यूल अकाउंट का उपयोग कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने बैंक खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी की रकम जमा करने के लिए किया था. इन खातों में कुल 99,700 रुपये, 4,36,200 रुपये और 98,000 रुपये की ठगी की राशि जमा की गई थी. माइंस में मधुमक्खियों का हमला: अफरा-तफरी मची, कई कर्मचारी घायल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26 सितंबर को समन्वय पोर्टल से म्यूल अकाउंट से जुड़े इन मामलों की जानकारी मिलने पर एसीसीयू और थाना…
बालोद: दल्ली राजहरा बीएसपी माइंस में रविवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. ड्यूटी पर पहुंचे कई कर्मचारी घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. नक्सल ऑपरेशन: सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर जानकारी के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट की खदान में जनरल शिफ्ट के कर्मचारी आज सुबह जैसे ही माइंस गेट के पास पहुंचे.मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया. घटना के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. मधुमक्खियों के हमले में 11 कमर्चारी घायल हुए हैं. सभी घायल कर्मचारियों…
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर छिंदखड़क के जंगल में जारी पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है. तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस घटना की पुष्टि कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने की है. रायपुर कलेक्ट्रेट में हादसा: अंग्रेजी रिकॉर्ड रूम की छत भरभरा कर गिरी, फाइलें मलबे में दबीं जानकारी के मुताबिक, आज सुबह के समय पुलिस बल सर्चिंग के लिए छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल इलाके में निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मुठभेड़ शुरू हो…
रायपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रूम नंबर 8 की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। यह कक्ष आंग्ल अभिलेख कोष्ठ कक्ष के रूप में उपयोग होता था, जिसमें पुराने कर्मचारियों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा गया था। हालांकि, हाल ही में इस कक्ष के स्टाफ को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था। CG Crime : दुर्गा पंडाल के पास युवक की हत्या, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छत गिरने की घटना तड़के हुई जब स्टाफ की महिलाएं दोपहर के लंच के लिए यही आती थीं। भवन अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है और इसके कई…
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा तहसील के ग्राम सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात हमलावरों ने भीड़भाड़ वाले माहौल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए। ईडी की बड़ी कार्रवाई: लाल चंदन तस्करी में शामिल आरोपियों की संपत्ति कुर्क, नागपुर से रायपुर तक था नेटवर्क जानकारी के अनुसार, दुर्गा पंडाल में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद हमलावरों ने न सिर्फ वारदात को अंजाम दिया, बल्कि मौके से आसानी से भाग निकले। मृतक की शिनाख्त की जा…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाल चंदन की तस्करी में शामिल आरोपी अब्दुल जाफर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने आरोपी की 8.6 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। आरोप है कि जाफर ने यह संपत्ति तस्करी से कमाए गए अवैध धन से खरीदी थी। जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 में अब्दुल जाफर ने रायपुर के एक गोदाम में 576 लाल चंदन के लट्ठे छिपाकर रखे थे। इन लट्ठों का कुल वजन करीब 11 टन था और इन्हें दुबई भेजने की योजना बनाई जा रही थी। स्कूल में बैड टच का मामला:…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
