Author: Faizan Ashraf
रायपुर: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों से होने वाले पलायन को लेकर विधानसभा में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा प्रदेश में हो रहे पलायन और इसकी निगरानी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि ग्रामीणों के पलायन की देखरेख या निगरानी के लिए शासन द्वारा कोई विशेष सक्षम अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। सदन में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 से फरवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेसा (PESA) समन्वयकों की नियुक्ति को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि प्रदेश में पेसा राज्य, जिला, विकासखंड समन्वयकों और मोबिलाइजरों की कोई नियमित भर्ती नहीं की गई है। इसके बजाय, इन पदों के लिए ‘आउटसोर्सिंग’ के माध्यम से सेवाएं ली जा रही हैं। विधायक सावित्री मनोज मंडावी द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सरकार ने जानकारी दी कि इन समन्वयकों का मुख्य दायित्व छत्तीसगढ़ पेसा नियम-2022 के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करना है। ये कर्मचारी पंचायत एवं…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर हुए सवाल-जवाब में यह साफ हो गया है कि सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियों के बजाय निजी क्षेत्रों (Private Sector) में रोजगार दिलाने और उन्हें हुनरमंद बनाने पर अधिक ध्यान दे रही है। विधायक उमेश पटेल के सवाल पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सदन में जानकारी दी कि 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 15,79,178 तक पहुँच गई है। सरकार ने अपनी कार्ययोजना स्पष्ट करते हुए बताया कि युवाओं को सीधे सरकारी नौकरी देने के बजाय उन्हें बड़ी निजी कंपनियों के साथ जोड़कर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में बेरोजगारी के ताजा आंकड़े और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकारी प्रयासों की जानकारी साझा की गई है। विधायक उमेश पटेल द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि राज्य में रोजगार के इच्छुक पंजीकृत युवाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024-25 के अंत तक प्रदेश में कुल 13,94,727 पंजीकृत बेरोजगार थे, जो 31 जनवरी 2026 की स्थिति में बढ़कर 15,79,178 हो गए हैं। सरकार ने सदन में बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर पूछे गए एक तीखे सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। विधायक संदीप साहू द्वारा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) द्वारा खरीदी गई दवाओं के गुणवत्ता परीक्षण पर जानकारी मांगी गई थी। इसके जवाब में सरकार ने स्वीकार किया है कि बीते कुछ वर्षों में खरीदी गई कई दवाइयां परीक्षण के दौरान मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से लेकर जनवरी 2026 तक खरीदी गई दवाओं के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एवं…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानव अंगदान और प्रत्यारोपण के नियमों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की है। विधायक अजय चंद्राकर द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 को जुलाई 2003 से ही लागू कर दिया गया है और शासकीय अस्पतालों में इसी आधार पर प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि 31 जनवरी 2026 तक की स्थिति में छत्तीसगढ़ में कुल 189 मरीज पंजीकृत…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लंबित किस्तों को लेकर सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विधायक इंद्र साव द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वीकार किया कि प्रदेश में हितग्राहियों को किस्तों के भुगतान में कुछ समय के लिए विलंब हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत राशि के हस्तांतरण में SNA (Single Nodal Account) स्पर्श और अन्य तकनीकी व्यवधानों के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। सरकार ने सदन को आश्वस्त…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की खरीदी में हुई कथित वित्तीय अनियमितता का मामला एक बार फिर विधानसभा में गूंजा है। विधायक बालेश्वर साहू द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया कि इस मामले में गंभीर कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने सदन को बताया कि कोविड-19 के दौरान हुई खरीदी में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच चिकित्सा शिक्षा संचालनालय स्तर पर गठित समिति द्वारा की गई थी। इस जांच समिति द्वारा सितंबर 2022 में सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवा ‘डायल-112’ के संचालन और वाहनों की स्थिति को लेकर विधानसभा में अहम जानकारी सामने आई है। विधायक राजेश मूणत के प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि डायल-112 योजना के लिए नई टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के लिए पूर्व में किया गया टेंडर 10 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुका है। 16 जिलों में विस्तार और वाहनों का विवरण गृह मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान में डायल-112 योजना राज्य के 16 जिलों (नव सृजित जिलों सहित)…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ के तहत पिछले वर्षों के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं का कौशल उन्नयन किया गया है। विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर के प्रश्न के उत्तर में कौशल विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने योजना के क्रियान्वयन और वित्तीय स्थिति का विस्तृत विवरण पेश किया। मंत्री ने सदन को बताया कि 31 जनवरी, 2025 की स्थिति में प्रदेश में कुल 364 व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान पंजीकृत हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि के दौरान इनमें से 171 संस्थानों द्वारा 70 अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण केंद्र…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
