जशपुर:
प्राकृतिक वादियों के बीच जशपुर जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का ऐतिहासिक बौद्धिक महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। जिला प्रशासन, खेल विभाग और जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से नामी ग्रैंडमास्टर, इंटरनेशनल मास्टर और रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भाग लेने पहुंच रहे हैं।
टूर्नामेंट की खास बातें: ₹2.50 लाख की कुल इनामी राशि
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले फिडे (FIDE) के अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत स्विस प्रणाली (8 राउंड) में खेले जाएंगे।
-
प्रथम पुरस्कार: ₹50,000 नकद व आकर्षक ट्रॉफी
-
द्वितीय पुरस्कार: ₹30,000 नकद व ट्रॉफी
-
तृतीय पुरस्कार: ₹20,000 नकद व ट्रॉफी
-
विशेष कैटेगरीज: विभिन्न रेटिंग स्लैब, महिला वर्ग, सीनियर सिटीजन, जूनियर आयु वर्ग तथा जशपुर एवं सरगुजा संभाग के स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अलग से नकद पुरस्कार रखे गए हैं।
पंजीकरण और रियायती एंट्री फीस
-
शीर्ष खिलाड़ियों के लिए फ्री एंट्री: ग्रैंडमास्टर (GM), इंटरनेशनल मास्टर (IM), WGM, WIM और 2200+ फिडे रेटिंग वाले खिलाड़ियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।
-
जशपुर के स्थानीय खिलाड़ी: मात्र ₹200
-
सरगुजा संभाग के खिलाड़ी: ₹800
-
अन्य बाहरी प्रतिभागी: ₹1,200
पहले 50 खिलाड़ियों को फ्री हॉस्टल सुविधा व खेल पर्यटन
दूर-दराज के राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पहले पंजीकृत होने वाले 50 खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से पूरी तरह निःशुल्क आवास व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
विगत संस्करण के विजेता स्पर्श खंडेलवाल और रनर-अप वी. विराट अय्यर ने देश भर के शतरंज खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जशपुर का शांत वातावरण और सुहावना मौसम शतरंज जैसी मानसिक एकाग्रता वाले खेल के लिए बेहद शानदार है, जिससे जिले में ‘स्पोर्ट्स टूरिज्म’ को भी नया बढ़ावा मिलेगा।























