What's Hot
Author: Faizan Ashraf
गुमला (झारखंड), 6 सितंबर। झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो मासूम जिंदगियों को झकझोर कर रख दिया। एनएच-23 पर नवाटोली नहर के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मदरसे से लौट रहे दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र गुमला के हटू स्थित मदरसे में पढ़ाई करते थे और शनिवार को अपने गांव सुपा लौट रहे थे। जैसे ही वे नवाटोली नहर के पास हाईवे पार कर…
बलौदाबाजार। जिले की पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए KHAKI TALKS कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार 06 सितंबर 2025 को दोपहर 2 से 3 बजे तक पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर कार्यक्रम का चतुर्थ एपिसोड प्रसारित किया गया। इस लाइव सेशन में साइबर एक्सपर्ट सुश्री मोनाली गुहा ने विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़ते साइबर अपराधों और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। फेसबुक लाइव के दौरान सुश्री मोनाली गुहा ने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक हैकिंग समेत साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे…
भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 7 सितंबर, रविवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह ग्रहण रात्रि 9:56 बजे से आरंभ होकर 1:28 बजे तक रहेगा। ग्रहण से पहले दोपहर 12:19 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। सूतक और ग्रहण के दौरान मंदिरों में विशेष सावधानियाँ बरती जाएंगी। इस दौरान जलार्पण, पूजा-अर्चना, और मंदिर में दर्शन पूरी तरह से बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ग्रहण काल के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और बाबा दरबार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।…
जशपुर/अंबिकापुर, 06 सितंबर 2025। जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा के प्रभारी प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (एल.बी.) को निलंबित कर दिया गया है। उन पर विद्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने और अमर्यादित व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया प्रकरण सही पाए जाने पर अंबिकापुर संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने यह कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक सुधीर कुमार बरला को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर निर्धारित किया गया है। आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य ने महिला कर्मचारी…
जशपुरनगर:- जिले के केराडीह में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का 1500 वां यौमे पैदाइश, ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज की ओर से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. उन्होंने हाथों में झंडे थामे और “सरकार की आमद मरहबा” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े. नारों व नात-ए-पाक की गूंज से वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया. जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर खेल ग्राउण्ड, बरटोली, रैनीडाँड़, नावाटोली होकर विभिन्न मार्गों से निकाला गया. रास्ते में जगह-जगह लंगर…
रायपुर, 05 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि इस पर उच्च न्यायालय बिलासपुर तक को सख्त नाराजगी जतानी पड़ी और सरकार को फटकार लगानी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से नए सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है और रखरखाव व मरम्मत तक का काम बंद पड़ा है। पीडब्ल्यूडी और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग केवल सड़कों के किनारे रंगाई–पुताई और नेताओं के…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के समन्वय से शिक्षक दिवस के अवसर पर इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स फाउंडेशन के प्रेसीडेंट रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थियों की सहभागिता में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा करने वाले भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ संवाद करने के लिए जशपुर जिले से तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इनमें से एक छात्रा संकल्प कुनकुरी की कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत अंजलि पपिन्दे ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग…
जशपुर। जिले के वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस वर्ष का राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। रायपुर स्थित राजभवन दरबार हॉल में आयोजित समारोह में माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव की उपस्थिति में उन्हें सम्मान पत्र, मोमेंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रवीण कुमार पाठक ने वर्ष 1986-87 से अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की। एम.कॉम स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने शिक्षण को ही अपना करियर चुना। इनके पिता स्वर्गीय चंद्रिका पाठक और मामा श्री करम दयाल मिश्रा स्वयं शिक्षक रहे, जिनसे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में धरना-प्रदर्शन, रैली और जनसभाओं को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति या संगठन बिना अनुमति के कहीं भी धरना, प्रदर्शन या रैली आयोजित नहीं कर सकेगा। इस संबंध में शासन ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नियमों के मुताबिक, एक समय में अधिकतम 500 से ज्यादा व्यक्तियों की भीड़ या 5 हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले किसी आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी बड़े पैमाने पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन या सभा के लिए प्रशासन से लिखित अनुमति आवश्यक होगी।…
डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर 5 सितम्बर विशेष लेख जब हम 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं, तो यह दिन केवल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस की औपचारिकता नहीं, बल्कि शिक्षा और शिक्षक की भूमिका पर आत्मचिंतन का अवसर होना चाहिए। डॉ. राधाकृष्णन एक दार्शनिक, शिक्षक और राष्ट्रपति होने के बावजूद जीवनपर्यंत शिक्षक बने रहने को ही अपना गौरव मानते थे। उनका स्पष्ट मत था कि – “एक आदर्श शिक्षक केवल सूचना का संवाहक नहीं होता, वह चरित्र का निर्माता होता है।” आज यह सवाल पहले से भी अधिक प्रासंगिक है कि क्या हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
