Author: Faizan Ashraf
मिडिल ईस्ट के सुलगते हालात और अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान में तेल की कीमतों का संकट गहराता जा रहा है। शनिवार, 3 अक्टूबर को शहबाज शरीफ सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है, जिससे पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। ताजा सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 2.10 रुपये और हाई-स्पीड डीजल में 0.30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस संशोधन के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत 392.76 रुपये और डीजल की कीमत 399.64 रुपये प्रति लीटर…
जशपुरनगर, 03 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ में 26, 27 एवं 28 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 9 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य एवं जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में हर्ष नागवंशी, रुद्र प्रताप सिंह, युवराज कुमार, अभिषेक कुजूर, हर्षित भगत, इशिका लकड़ा, निहारिका यादव, विक्की खलखो एवं आशू यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।…
खेल-खेल में गणित: जशपुर के मनोरा ब्ल मनोरा (जशपुर): अब बच्चों को गणित का डर सताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंकड़-पत्थर, तीलियों और आसपास मिलने वाली स्थानीय सामग्रियों से गणित को बेहद आसान और मजेदार बना दिया गया है। हाल ही में विकासखंड मनोरा के विभिन्न संकुलों (बहेरना, सोगड़ा, सरडीह, खरसोता और मनोरा) में जोन-स्तरीय प्राथमिक शाला शिक्षकों की अकादमिक बैठक व प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में गणितीय संक्रियाओं की अवधारणा को खेल-खेल में और सरल तरीके…
रांची / बिलासपुर: दशकों से भारतीय रेल के मुख्य नेटवर्क से अछूते रहे झारखंड के जनजातीय बहुल और सुदूरवर्ती इलाकों—सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा—के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल के तहत प्रस्तावित धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई ब्रॉडगेज रेल लाइन (291.88 किमी) की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) पूरी तरह तैयार हो चुकी है।लगभग ₹14,550 करोड़ (मूल्य वृद्धि सहित) की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना न केवल छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित करेगी, बल्कि बिलासपुर से लोहरदगा के बीच का सफर 79 किलोमीटर छोटा कर देगी। परियोजना की मुख्य विशेषताएं: एक नजर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी 48 घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों से मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश भर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश या वज्रपात की कोई चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की है। तेजी से आगे बढ़ रही वापसी रेखा मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई रेखा देश के उत्तरी और मध्य भागों…
शिमला: त्योहारी सीजन के बीच आम उपभोक्ताओं की जेब पर सेब की महंगाई का असर दिख सकता है। देश के प्रमुख सेब उत्पादक राज्यों—हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर—में मौसम की मार और जलवायु परिवर्तन के कारण इस साल उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंडियों में आवक कम होने से आने वाले दिनों में सेब के खुदरा दामों में तेजी आने के पूरे आसार हैं। हिमाचल में आधा रह सकता है उत्पादन, मंडियों में आवक घटी बागवानी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में पिछले साल करीब 7 लाख टन सेब का उत्पादन हुआ था, जबकि इस साल…
रायपुर: राज्य में शिक्षक-कर्मचारी संगठनों और बेरोजगार प्राध्यापकों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने और छात्र हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों (शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के सचिव और डीपीआई) को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारी-अधिकारी स्थानांतरित संगठन के प्रांत अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के संभाग उपाध्यक्ष लालबहादुर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि शिक्षकों की वरिष्ठता, पदोन्नति और विषयवार सेटअप में आ रही अड़चनों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। शिक्षकों की निम्न प्रमुख मांगें है स्थानांतरित शिक्षकों की वरिष्ठता और पदोन्नति लाभ: जीएडी…
मनोरा पीमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के सभागार में विकासखंड स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्राथमिक माध्यमिक हाई एवं हायर सेकंडरी स्तर के चयनित छात्र छात्राओं के लिए खंड स्तर पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत ने कहा कि शासन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यही बच्चे आगे चलकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष मनोरा परमेश्वर भगत ने भी बच्चों को…
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द नई दिल्ली। अब कक्षा 9 के छात्र सिर्फ गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान ही नहीं पढ़ेंगे, बल्कि उन्हें इनकम टैक्स और पर्सनल फाइनेंस की शुरुआती समझ भी दी जाएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 के लिए जारी नई पाठ्यपुस्तक में व्यक्तिगत आयकर की गणना के साथ-साथ वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल किया है। NCERT की नई किताब ‘Understanding Society India and Beyond – Part 2’ मंगलवार को जारी की गई। इसके पहले भाग को जून में…
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द किए गए हैं। इनमें हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के अलग-अलग फेरे 7 से 17 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगे। इसका असर छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और गोवा से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले 139 या NTES पर ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है। हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
