रायपुर:
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के फैसले के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने भर्ती विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी कर दिया है। अब दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी भी सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
व्यापमं (छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल) द्वारा 24 जुलाई 2026 को जारी विस्तृत विज्ञापन के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका (WPS No. 6783 of 2026, मीनाक्षी मंगलकर व अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन) में 9 अक्टूबर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह संशोधन किया गया है।
भर्ती का संवर्गवार विवरण: कुल 2,292 पद
| संवर्ग | कुल पद | शामिल जिले |
| ई-संवर्ग (E-Cadre) | 795 | रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़ और बिलासपुर |
| टी-संवर्ग (T-Cadre) | 1,497 | बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद और बालोद |
| कुल योग | 2,292 पद | प्रदेश भर के शासकीय विद्यालयों में पदस्थापना |
पात्रता नियमों में क्या हुआ संशोधन?
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार:
-
नई श्रेणियों को मान्यता: समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के आधार पर सहायक शिक्षक पद के लिए चिह्नित दिव्यांगता की श्रेणियों में ब्लाइंड (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) को आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है।
-
विवादित कंडिका विलोपित: मूल विस्तृत विज्ञापन की कंडिका 05 के उपखंड (iv) को पूरी तरह से विलोपित (हटा) कर दिया गया है।
-
आरक्षण का समूहवार रोस्टर: सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के 5 मार्च 2019 के निर्देशों के तहत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित और बहुदिव्यांगता समूहों के लिए आरक्षित पदों का वर्गवार वितरण स्पष्ट कर दिया गया है।
दिव्यांगता की श्रेणियों में किए गए मुख्य बदलाव
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषय के लिए समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुसार इन विषयों के लिए पूर्ण दृष्टिबाधिता (Blind) और सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) को उपयुक्त दिव्यांगता की श्रेणियों में शामिल किया गया है। इसी प्रकार गणित विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी एवं कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता तथा कृषि विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है।गणित इस विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी एवं कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता को शामिल किया गया है। कृषि विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का वितरण चार प्रमुख समूहों—दृष्टिबाधिता (VI), श्रवण बाधिता (HI), अस्थिबाधिता (OI) एवं बहुदिव्यांगता (MD) के अनुसार श्रेणीवार निर्धारित किया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संशोधित विज्ञापन के अनुसार ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पदों (कुल 1654 पद) पर भर्ती की प्रक्रिया होगी। ई-संवर्ग (कुल 868 पद) हिंदी के 109, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 319, गणित के 135, सामाजिक विज्ञान के 150 और कृषि के 5 पद और टी-संवर्ग (कुल 786 पद) हिंदी के 141, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 185, गणित के 115, सामाजिक विज्ञान के 100 और कृषि के 95 पद शामिल हैं।
आवेदन के लिए अलग से खुलेगा पोर्टल
लोक शिक्षण संचालनालय ने साफ किया है कि इन तीनों श्रेणियों के नए पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) द्वारा अलग से ऑनलाइन आवेदन की नई तिथियां और शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई 2026 को जारी मूल विज्ञापन के अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।























