CG Now की ओर से आप सभी प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व ‘होली’ की हार्दिक शुभकामनाएं!
जशपुर, 4 मार्च 2026: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों और विशेष रूप से युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कामना की है कि उल्लास और आत्मीयता का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। श्री जूदेव ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भावनाओं के अनुरूप कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
UIDAI के ‘मिशन मोड’ अभियान से 1.2 करोड़ बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट हुआ
भारतीय संस्कृति में होली के विशेष महत्व को रेखांकित करते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और अहंकार पर विनम्रता की जीत का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि होली के रंग हमें स्मरण कराते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास और सामूहिक सहयोग में निहित है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। साथ ही, प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी इस उत्सव की खुशियाँ साझा करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम और सद्भाव के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
एआई क्रांति: वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार हो रही है भारत की नई खेप


