CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में बेटियों का दबदबा, महासमुंद और मुंगेली के छात्र बने ‘स्टेट टॉपर’; देखें टॉप-10 की पूरी मेरिट लिस्ट

कुनकुरी 

जशपुर जिले के लोधमा क्षेत्र में शिक्षा की लौ एक बार फिर मजबूती से चमक उठी है। स्थानीय शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोधमा ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 97.29 प्रतिशत रहा है जिसने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में किया टॉप, 10वीं में महासमुंद की बेटियों ने लहराया परचम, संध्या और परिरानी को 99% अंक; मुंगेली के अंशुल प्रदेश में तीसरे स्थान
इस गौरवशाली परिणाम के विवरण पर नजर डालें तो कुल सम्मिलित छात्रों में से 27 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं 9 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। परीक्षा के दौरान केवल 1 छात्र को असफलता हाथ लगी जबकि 2 छात्र किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहे।

CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में बेटियों का दबदबा, महासमुंद और मुंगेली के छात्र बने ‘स्टेट टॉपर’; देखें टॉप-10 की पूरी मेरिट लिस्ट
जारी की गई प्रावीण्य सूची के अनुसार रोशन कुमार ने 467 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में अपना स्थान बनाया है। वहीं शिफा सब्बा ने भी 413 अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में बाजी मारी। इनके अलावा सुनाईना बाई ने 321 अंक वासुदेव राम ने 329 अंक और निकेतन कुमार संन्यासी ने भी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपनी सफलता दर्ज की है।

जशपुर में बिजली संकट का ‘द एंड’: CM साय ने दी 133 गांवों को ट्रांसफार्मर की सौगात
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्य सिबरी मेरी खाखा और पूर्व प्राचार्य निर्मला टोप्पो ने छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों और बच्चों की साझा मेहनत का परिणाम बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश में लागू होगी नई शहरी गैस वितरण नीति

स्टाफ सदस्य राजकुमार गुप्ता, कमलेश जोशी, मोनिका एक्का, नीलिमा करकेट्टा, प्रफुल्ला मेम, नाग सर और समस्त विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों की ओर से सभी उत्तीर्ण छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि लोधमा स्कूल के इस बेहतरीन प्रदर्शन से ग्रामीण अंचल के अन्य विद्यार्थियों में भी शिक्षा के प्रति नया उत्साह जगेगा।

छत्तीसगढ़ में हेलमेट नियमों पर सख्ती: अब दोपहिया वाहन चालक और सह-यात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, बिना हेलमेट शोरूम से गाड़ी निकालने पर गिरेगी गाज, आदेश जारी

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version