बजट 2026: क्या है इस बार आपके लिए खास? टैक्स की नई राह, सस्ती दवाएं और युवाओं के लिए बड़े बदलावों की पूरी लिस्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है, जिसके साथ ही परीक्षा का औपचारिक काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ होकर मार्च के मध्य तक संचालित की जाएंगी।

जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार

जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार

मंडल के अनुसार कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 18 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 को समाप्त होने वाली हैं। इस बार सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी, जिसके लिए समय सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे तक छात्रों की अनिवार्य उपस्थिति तय की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर और प्रश्नपत्रों का वितरण सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर किया जाएगा।

अमानत में खयानत मामले में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पांच राज्यों में जाल बिछाकर सरिया चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ के ट्रकों के साथ तीन गिरफ्तार

परीक्षा से ठीक पहले छात्रों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 5 फरवरी 2026 से विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह हेल्पलाइन पूरे परीक्षा काल में सक्रिय रहेगी। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक अपनी शैक्षणिक या तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकेंगे।

सुपीरियर ड्रिंक्स प्रा. लि., नागपुर में कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

मंडल द्वारा यह व्यवस्था भी की गई है कि 10 फरवरी 2026 से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, जीवविज्ञान और लेखाशास्त्र सहित अन्य विषयों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। ये विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा संबंधी जटिलताओं और शंकाओं से उबारने में मदद करेंगे।

इसके अलावा 13 फरवरी से हेल्पलाइन का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें मनोवैज्ञानिक और काउंसलर छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा तनाव, मानसिक दबाव, घबराहट और आत्मविश्वास से जुड़ी समस्याओं का समाधान इसी चरण में कराया जाएगा।

CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं–12वीं का काउंटडाउन शुरू, 20 फरवरी से होगी परीक्षा हेल्पलाइन 5 फरवरी से

हेल्पलाइन का तीसरा चरण 19 फरवरी से शुरू होगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक पुनः उपलब्ध रहेंगे और छात्रों की विषय विशेष कठिनाइयों को दूर करेंगे। मंडल सचिव के अनुसार हेल्पलाइन–2026 का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा से पहले और परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों को हर प्रकार की शैक्षणिक और मानसिक सहायता समय पर प्राप्त हो सके

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा श्रीमद भागवत कथा,चार फरवरी से शुरू,तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता

अब ‘आसमान’ से होगी हाथियों पर नजर: जशपुर वनमण्डल में ड्रोन तकनीक से थमेगा हाथी-मानव द्वंद्व

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version