सेप्टिक टैंक में सफाईकर्मियों की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, DM और SSP को नोटिस जारी

जशपुरनगर: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर प्रदेश के शिक्षकों के बीच उपजी चिंताओं और शंकाओं के बीच छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मोर्चा संभाल लिया है।

​”कोटा-दिल्ली फेल! जशपुर के एक सरकारी संस्थान ने 12 साल में पैदा किए दर्जनों टॉपर्स,IITians और डॉक्टर्स; हर जगह वनांचल के बच्चों का दबदबा; देखिए चमत्कारी आंकड़े!”

मंगलवार को जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णयों और विभिन्न राज्यों द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन की स्थिति को स्पष्ट करते हुए संघ ने शिक्षकों से भयमुक्त रहने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है।

VB-G-RAM-G प्रतियोगिताओं की तारीख 15 दिन बढ़ी; अब अप्रैल तक जीत सकेंगे इनाम, जानें नई डेडलाइन

जिला पदाधिकारी विक्रम सिंह ने इस दौरान बताया कि केंद्र सरकार द्वारा फिलहाल कोई अंतिम निर्णय लेना संभव नहीं है, ऐसे में राज्य सरकार के पास विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों की सेवाओं को सुरक्षित रखने का मजबूत विकल्प मौजूद है।

अब नहीं चलेंगे बहाने! RTI आवेदनों पर सरकार सख्त, पारदर्शी ऑडिट से खुलेगी विभागों की पोल
संगठन ने जानकारी दी कि प्रदेश में विभागीय सीमित टीईटी परीक्षा कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, जिसके तहत डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों का डेटा मांगा है ताकि जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जा सके। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शासन और स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि पूर्व में डीएड/डीएलएड की तर्ज पर ही जून-जुलाई माह में विकासखंड स्तर पर सरल और पारदर्शी तरीके से विभागीय परीक्षा आयोजित की जाए।

BPCL का नया नियम लागू; कोटा खत्म होते ही ‘हेलो बीपीसीएल’ एप पर पूछे जाएंगे गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ये अजीब सवाल

जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि संगठन हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ खड़ा है और किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से दूर रहकर एकजुटता बनाए रखें, क्योंकि संघ उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर शासन स्तर पर प्रयासरत है।

‘क्लाइमेट यू-टर्न’: मार्च में सावन जैसी झड़ी और दिसंबर वाली ठंड में निकले कम्बल जैकेट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version