*बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2026.* स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में आयोजित *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27* का तीन दिवसीय आयोजन भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि तोखन साहू, केंद्रीय मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार* रहे। *विशिष्ट अतिथि* के रूप में बिल्हा विधायक *धरम लाल कौशिक* एवं पार्षद व एमआईसी सदस्य *तिलक राम साहू* उपस्थित रहे। कार्यक्रम का *संचालन श्री सुशील मिश्रा एवं सुश्री भारती दुबे* ने किया।
*मुख्य अतिथि तोखन साहू जी ने कहा -*
“जो खेलता है वो खिलता है। खेल में कोई जीतता है या सीखता है, इसलिए हार-जीत की चिंता के बिना खेलना चाहिए। पुरानी कहावत थी पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब, लेकिन आज खेल से भी जीवन संवार सकते हैं। पढ़ाई को ऐसे पढ़ो कि वो खेल बन जाए और खेल को ऐसे खेलो कि वो पढ़ाई बन जाए। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है – कर्म करो, फल की इच्छा मत करो। ये खेल का मैदान कर्मयोग का प्रशिक्षण स्थल है।”
उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक विकास को प्रथम आवश्यकता बताया और सभी बच्चों, बेटियों तथा तीन दिन की शानदार व्यवस्था के लिए अधिकारियों को बधाई दी।
*विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा -*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘खेलो इंडिया’ योजना से हर प्रतिभा को उसकी रुचि का खेल खेलने का मंच मिल रहा है। एशियन गेम्स में हमारी बेटियों सहित सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीते। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और खेल मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है।

*परिणाम – बिलासपुर ओवरऑल चैंपियन*
बिलासपुर संभाग 57 अंक के साथ चैंपियन, रायपुर 56 अंक के साथ द्वितीय। बस्तर 39, दुर्ग 31, सरगुजा 08 अंक। हॉकी 19 वर्ष बालक-बालिका में दुर्ग प्रथम, कबड्डी 19 वर्ष बालक में बिलासपुर प्रथम। तीरंदाजी में बस्तर का दबदबा रहा।
*समारोह में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*
कार्यक्रम में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, शिव कुमार बनर्जी, अतिरिक्त कलेक्टर, संदीप पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी, ओम प्रकाश पाण्डेय डीएमसी, वर्षा शर्मा सहायक संचालक, बसंत प्रताप सिंह सहायक संचालक, आनंद पाण्डेय, एडीपीओ, जी.डी. गर्ग, सहायक संचालक, डॉ. सुरेश शुक्ला डीएसओ, आरती राय एपीसी, डॉ. अखिलेश तिवारी, व्यायाम शिक्षक रितेश सिंह, सुभाष त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, अनिल क्षत्री, अमित तिवारी, आशीष लहरे, अजय त्रिपाठी, साजिद खान, अख्तर खान, तूलिका सिंह, भवनेश्वरी साहू, राजेश्वरी साहू एवं शिक्षा विभाग के सहयोगी शिक्षक विनय मौर्य, प्रदीप पाण्डेय, जय कौशिक, योगेश पाण्डेय, जय प्रकाश मानिकपुरी, श्रीमती लीना शर्मा महिला प्रतिनिधि, सुयश दुबे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक, निर्णायक, शिक्षकगण और पांचों संभागों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।























