छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धर्मांतरण के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा विरोध सामने आया है। जिले की चार ग्राम पंचायतों ने अपने क्षेत्रों में बाहरी धार्मिक प्रचारकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इन पंचायतों ने गांव की सीमाओं पर बकायदा चेतावनी भरे बोर्ड लगाकर मतांतरित समाज के फादर, पास्टर और सिस्टर के प्रवेश पर पाबंदी की घोषणा की है।
TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition बंद, अब सिर्फ 5 वेरिएंट में मिलेगा स्कूटर, जानें नई कीमत
पेसा कानून का हवाला देकर लगाए गए बोर्ड
जशपुर जिले की ग्राम पंचायत सन्ना, चड़िया, डुमरटोली और टेम्पू में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनी भगत की उपस्थिति में ये बोर्ड लगाए हैं। बोर्ड पर लिखा गया है कि ‘पेसा कानून की धारा 4 (घ) के तहत पंचायतों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक रूढ़िवादी संस्कृति को संरक्षित व सुरक्षित रखने का पूरा अधिकार है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग आदिवासी समाज को प्रलोभन देकर और बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण करा रहे हैं, जिससे उनकी मूल आदिवासी संस्कृति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसी के चलते मतांतरण से जुड़े किसी भी बाहरी व्यक्ति और आयोजन पर यहां प्रतिबंध लगा दिया गया है।
CG Teacher Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा , 29 नवंबर से शुरू होगी , जानें परीक्षा नियम, टाइमिंग और परीक्षा केंद्रों की जानकारी
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती: कंप्यूटर योग्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट, केवल 2015 और 2018 के आदेशों में मान्य डिप्लोमा ही चलेंगे
आदिवासियों की जागरूकता का प्रतीक
इस पूरे मामले पर भाजपा विधायक रायमुनी भगत का कहना है कि यह आदिवासियों में अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आ रही जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सोगड़ा में ग्रामीणों द्वारा बुलाई गई एक बड़ी सामाजिक बैठक में आदिवासी समाज के प्रमुखों ने धर्मांतरण से हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताई थी। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया। उनका दावा है कि ग्राम सभा के आयोजन से लेकर गांव में इस तरह के बोर्ड लगाने तक की पूरी प्रक्रिया ग्रामीणों द्वारा स्वस्फूर्त (अपनी इच्छा से) की गई है।
सलमान खान ने पहली बार निभाया सेना के अफसर का किरदार, बोले- मैं डरने वालों में से नहीं हूं
‘विवाद बढ़ाने की कोशिश’ बनाम ‘कानूनी अधिकार’
दूसरी ओर, ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किसपोट्टा ने इस कदम का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि अगर कहीं भी धर्मांतरण का मामला है, तो उसे आपसी बातचीत और जागरूकता से सुलझाया जाना चाहिए। इस तरह के प्रतिबंधात्मक बोर्ड लगाकर समाज को आपस में बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संवेदनशील मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों का भी बयान सामने आया है। जशपुर के एसडीएम ओमकार सिंह ने कहा, “ग्राम पंचायतें स्वायत्त निकाय हैं। अभी मेरे संज्ञान में ऐसी किसी बोर्ड या नोटिस की पुख्ता जानकारी नहीं आई है, लेकिन इस विषय की पूरी जांच की जाएगी।”
EPFO 3.0 Update: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर से शुरू हो सकती है सुविधा
आगे की राह और संवेदनशीलता
एक तरफ जहां ग्रामीण अपनी मूल परंपराओं के संरक्षण के लिए इस कदम को सही बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। अब देखना यह होगा कि इस कड़े विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।




