रायपुर। जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब योग्य एवं इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
पहले 15 अक्टूबर थी अंतिम तिथि
पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। छात्रों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति ने समयसीमा में विस्तार का निर्णय लिया है, जिससे किसी कारणवश आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को दाखिले का एक और अवसर मिल गया है।
ऑनलाइन और निःशुल्क है प्रक्रिया
-
अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर
-
आवेदन का माध्यम: आधिकारिक वेबसाइट (
navodaya.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन। -
शुल्क: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तय तिथि से पहले ही अपना फॉर्म भर लें।


