छतरपुर:
जिले के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर वर्षों से जमे डॉक्टरों के संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
3 दिन के भीतर उपस्थिति दर्ज कराने का अल्टीमेटम
स्वास्थ्य आयुक्त भोपाल और सागर संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के दिशा-निर्देशों के परिपालन में यह सख्त कदम उठाया गया है। जारी आदेश में सभी संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी वर्तमान व्यवस्था समाप्त कर तत्काल प्रभाव से मूल पदस्थापना स्थल पर पहुंचे और तीन दिवस के भीतर अपनी आमद (ज्वाइनिंग) दर्ज कराएं।
जानिए किस डॉक्टर को कहां भेजा गया:
-
डॉ. मोहम्मद तौसीफ (सर्जिकल विशेषज्ञ): जिला अस्पताल से मूल पदस्थापना स्थल मातागुवां
-
डॉ. आशीष शुक्ला एवं डॉ. सुकृति जैन (निश्चेतना विशेषज्ञ): नौगांव
-
डॉ. नरेंद्र मिश्रा: नौगांव
-
डॉ. अमित निशीथ प्रकाश अग्रवाल (मेडिसिन विशेषज्ञ): महाराजपुर
-
डॉ. सना सिद्दीकी एवं डॉ. महेंद्र कोरी: ईशानगर
-
डॉ. रुचि शर्मा: खजुराहो
-
डॉ. आनंद चौरसिया: गढ़ीमलहरा
-
डॉ. जितेंद्र अहिरवार: गौरिहार
विभाग के इस निर्णय से कस्बाई व ग्रामीण प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञों व सामान्य डॉक्टरों की कमी दूर होगी, जिससे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।


