‘अपनों’ ने ही सरकार से पूछे सबसे ज्यादा सवाल, नए विधायकों ने भी दिखाया दम  विधानसभा में किसका ‘दम’ और कौन ‘खामोश’?  90 विधायकों के रिपोर्ट कार्ड में हुआ बड़ा खुलासा!

**जशपुरनगर।** जशपुर जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल बिल) पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़े गए ड्रेसर किशोर कुमार चौहान को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

परिसीमन से बदलेगा छत्तीसगढ़ का सियासी नक्शा: बढ़ सकती हैं आरक्षित सीटें, कई सामान्य होने के आसार, जाने कहाँ कहाँ कितनी बढ़ेंगी सीट..
यह पूरी कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई है। दरअसल, 9 अप्रैल को एक वीडियो सार्वजनिक हुआ था जिसमें ड्रेसर किशोर कुमार चौहान चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को क्लीयर करने के बदले खुलेआम रुपयों का लेनदेन करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के आधार पर समाचार प्रसारित होने के बाद विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत और गंभीर कदाचरण माना।

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ आज देशभर में निकलेगा मशाल जुलूस
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, अपील) नियम 1966 के तहत दोषी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और यह संदेश दिया गया है कि शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: 14 अप्रैल से चलेगी ‘हीटवेव’, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में सबसे ज्यादा असर

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version