“यह पद नहीं, सेवा का माध्यम है; हर कार्यकर्ता खुद को समझे जिलाध्यक्ष” — विजय आदित्य सिंह जूदेव

​जशपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के मनोनयन के पश्चात प्रथम बार कांसाबेल और महादेवदंड पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

आलोचना से डर कैसा? मानसिक ‘डिफेंस मोड’ को छोड़ें और अपनाएं सफलता का नया नजरिया

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच युवाओं का ऐसा हुजूम उमड़ा कि समूचा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

‘ग्रीन गोल्ड’ का कारोबार! ओडिशा से उत्तर भारत तक फैला 800 करोड़ का ‘गांजा कॉरिडोर’

इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं भाजयुमो के जिला महामंत्री विकास राजा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री जगन्नाथ मंदिर में भावपूर्ण मातृ-पितृ पूजन सम्पन्न*मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह जूदेव व श्रीमती जया सिंह जूदेव की गरिमामयी उपस्थिति, 300 से अधिक श्रद्धालु हुए सहभागी

महादेवदंड और कांसाबेल के मुख्य चौक-चौराहों पर जय जूदेव के नारे भाजपा जिंदाबाद और विशाल पुष्पहारों से सुसज्जित होकर कार्यकर्ताओं ने अपने नए युवा सेनापति का अभिनंदन किया।

सावधान! 14 मार्च से थम जाएंगी शहनाइयां: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश और ‘खरमास’ का साया
​विजय आदित्य सिंह जूदेव ने
​स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए हुए कहा कि “आज आप सबका यह प्रेम और उत्साह देखकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि जशपुर की उस युवा शक्ति का है जो अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने के लिए दिन-रात मैदान में डटी रहती है। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, वह मेरे लिए पद नहीं बल्कि सेवा का एक माध्यम है।

मार्च 2026: आस्था और उल्लास का महीना, होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक त्योहारों की धूम

विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि आज प्रदेश और देश में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन के संदेश को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि युवा मोर्चा का हर एक कार्यकर्ता खुद को जिलाध्यक्ष महसूस करे। हम मिलकर जशपुर की इस पावन धरा पर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आने वाले समय में हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। जय हिंद, जय छत्तीसगढ़!”

जिला कलेक्टरों का सम्मलेन : ‘समग्र जिला विकास’ और प्रभावी सेवा वितरण पर होगा मंथन

​वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन
​पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में जिले का युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। युवाओं की ऊर्जा ही पार्टी की असली पूंजी है। वहीं जिला महामंत्री विकास राजा सोनी ने सफल आयोजन के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले का युवा वर्ग विकास और राष्ट्रवाद की राह पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जन औषधि दिवस समारोह: देश भर में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने जेनेरिक दवाओं को अपनाने पर दिया जोर

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,​धर्मपाल अग्रवाल, ​ सुदाम पंडा
​घनश्याम अग्रवाल, ​अमित जिंदलसमरजीत चाँद, ​आलोक सारथी, गणेश जैन, ​नवीन जिंदल,,  भाजयूमो महामंत्री मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक और भाजयुमो के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विजय आदित्य सिंह जूदेव को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

रामनवमी 2026: श्रद्धा, उमंग और आस्था का महापर्व; अयोध्या से लेकर हर घर तक सजेगा राम दरबार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version