सुबह और रात कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें: उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा 16 और 17 नवंबर को शीतलहर का अलर्ट कई राज्यों में पारा लुढ़कने की आशंका

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में दोस्तों ने मिलकर रोहित महंत नामक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए चांपा पुलिस ने कुछ ही घंटों में छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ ने फिर रचा इतिहास:  अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में लगातार 13वीं बार चैंपियन

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुर्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे सागर कर्ष अपने साथियों के साथ घोघरा नाला स्थित रवि चतुर्वेदानी की किराना दुकान के पास शराब पीने की बात को लेकर गाली-गलौज और आपस में झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान रोहित महंत सागर कर्ष को गंदी-गंदी गालियां दे रहा था, जिस पर सागर ने उसे 3–4 थप्पड़ मारे। इसके बाद रोहित वहां से भाग गया। लड़ाई-झगड़े के बाद सागर कर्ष अपने साथी नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास बैठा था। उसी समय करीब 9:30 बजे रोहित महंत फिर वहां पहुंचा और सागर तथा उसके साथियों को दोबारा गाली-गलौज करने लगा। इसके कारण फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

अवैध विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की तस्करी विफल

रोहित द्वारा बार-बार गाली देने से परेशान होकर सागर कर्ष और उसके साथियों ने एक राय होकर रोहित पर हमला कर दिया। नागेश्वर नायडू, अश्वनी सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू ने रोहित के हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि सागर कर्ष ने डंडे से उसके सिर पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। इसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामूली विवाद ने ली खतरनाक शक्ल  :: रास्ता न मिलने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग गोली लगने से घायल

घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार को दी गई। अधिकारियों ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। चांपा थाना की टीम ने सक्रिय घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सागर कर्ष के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया। वहीं सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

स्थापना दिवस उत्सव: सीएम हेमंत सोरेन के नगाड़ा बजाते ही ताल पर थिरके हजारों कलाकार, झांकी में दिखी झारखंड की असली पहचान

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी चांपा थाना क्षेत्र के घोघरा नाला के निवासी हैं।

  • सागर कर्ष पिता छतराम कर्ष, उम्र 27 वर्ष
  • नागेश्वर नायडू पिता राजू नायडू, उम्र 23 वर्ष
  • अश्वनी कुमार सतनामी पिता लक्ष्मी प्रसाद सतनामी, उम्र 24 वर्ष
  • विजय श्रीवास पिता नर्मदा श्रीवास, उम्र 25 वर्ष
  • विनय कुर्रे पिता ललित कुर्रे, उम्र 29 वर्ष
  • आकाश उर्फ अज्जू साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 25 वर्ष
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version