रांची के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें जयपुर और गोवा जाने के लिए लंबी कनेक्टिंग फ्लाइट्स का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडिगो एयरलाइंस जल्द ही रांची से जयपुर और गोवा के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है। Ranchi Airport डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि इसके लिए स्लॉट आवंटित कर दिए गए हैं और यह सेवा विंटर शेड्यूल के तहत शुरू होगी। साथ ही बेंगलुरू और कोलकाता रूट पर भी फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे यात्रियों की यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।
विंटर शेड्यूल में Ranchi Airport की उड़ानें बढ़ीं
Ranchi Airport डायरेक्टर ने बताया कि नए विंटर शेड्यूल के अनुसार अब रांची से कुल 31 उड़ानें संचालित होंगी, जबकि अभी तक यह संख्या 24 थी। यह शेड्यूल 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। इस दौरान विमानों के आने-जाने के समय में 10 मिनट से लेकर 3 घंटे तक का बदलाव किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और समय की लचीलापन मिले।
जयपुर और गोवा के लिए सीधी फ्लाइट की सौगात
इंडिगो एयरलाइंस को रांची–जयपुर–गोवा रूट के लिए स्लॉट मिल चुका है। इन रूट्स की शुरुआत से झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें बीच में किसी अन्य शहर में रुकना नहीं पड़ेगा। यह कदम पर्यटन और व्यापारिक यात्रा दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों और गोवा के समुद्री तटों तक अब रांची से सीधी पहुंच संभव होगी।
बेंगलुरू और कोलकाता रूट पर भी फ्लाइट्स बढ़ेंगी
विंटर शेड्यूल में इंडिगो ने बेंगलुरू–रांची–बेंगलुरू और कोलकाता–रांची–कोलकाता रूट पर भी उड़ानों की संख्या बढ़ाई है। इससे आईटी सेक्टर से जुड़े यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा। लगातार बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए सुरक्षा और सुविधा संबंधी इंतज़ाम भी सख्त किए हैं।
देखिये Revised Flight Schedule
| Arrival Time | Departure Time | Flight Route | Airline |
| सुबह 7.10 | 7.30 | कोलकाता-रांची-कोलकाता | एयर इंडिया |
| सुबह 7.30 | 7.55 | एक्स दिल्ली-रांची-दिल्ली | इंडिगो |
| सुबह 8.15 | 8.35 | कोलकाता-रांची-कोलकाता | एयर इंडिया |
| सुबह 8.15 | 8.45 | एक्स बोम्बे-रांची-बोम्बे | एयर इंडिया |
| सुबह 8.25 | 8.55 | पुणे-रांची-बेंगलुरु | इंडिगो |
| सुबह 8.35 | 9.05 | दिल्ली-रांची-दिल्ली | इंडिगो |
| सुबह 8.45 | 9.20 | एक्स बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | एयर इंडिया |
| सुबह 9.00 | 9.40 | हैदराबाद-रांची-हैदराबाद | इंडिगो |
| सुबह 9.10 | 9.30 | एक्स दिल्ली-रांची-दिल्ली | एयर इंडिया |
| सुबह 11.00 | 11.40 | जयपुर-रांची-गोवा | इंडिगो |
| सुबह 11.50 | 12.50 | चेन्नई-रांची-चेन्नई | इंडिगो |
| दोपहर 12.55 | 13.30 | पटना-रांची-पटना | एयर इंडिया |
| दोपहर 1.35 | 2.05 | एक्स दिल्ली-रांची-दिल्ली | एयर इंडिया |
| दोपहर 2.15 | 2.45 | दिल्ली-रांची-दिल्ली | इंडिगो |
| दोपहर 2.35 | 3.05 | बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | एयर इंडिया |
| दोपहर 3.05 | 3.35 | एक्स बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | एयर इंडिया |
| दोपहर बाद 3.40 | 4.10 | कोलकाता-रांची-कोलकाता | एयर इंडिया |
| दोपहर बाद 3.50 | 4.30 | एक्स बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | इंडिगो |
| शाम 5.15 | 5.45 | दिल्ली-रांची-दिल्ली | इंडिगो |
| शाम 5.25 | 5.55 | हैदराबाद-रांची-हैदराबाद | इंडिगो |
| शाम 5.50 | 6.20 | अहमदाबाद-रांची-अहमदाबाद | इंडिगो |
| शाम 6.20 | 6.50 | बॉम्बे-रांची-बॉम्बे | इंडिगो |
| शाम 6.40 | 7.10 | चेन्नई-रांची-चेन्नई | एयर इंडिया |
| शाम 6.50 | 7.20 | एक्स दिल्ली-रांची-दिल्ली | एयर इंडिया |
| शाम 7.20 | 8.00 | हैदराबाद-रांची-हैदराबाद | इंडिगो |
| शाम 7.25 | 7.55 | एक्स बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | एयर इंडिया |
| शाम 7.35 | 7.55 | भुवनेश्वर-रांची-भुवनेश्वर | इंडिगो |
| शाम 7.55 | 8.25 | कोलकाता-रांची-कोलकाता | इंडिगो |
| रात 8.30 | 9.00 | दिल्ली-रांची-दिल्ली | इंडिगो |
| रात 8.40 | 9.10 | बेंगलुरु-रांची-पुणे | एयर इंडिया |
| रात 8.55 | 9.25 | एक्स दिल्ली-रांची-दिल्ली | एयर इंडिया |
रांची से जयपुर और गोवा के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत रांची एयरपोर्ट और यात्रियों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अब राजधानी से सीधे राजस्थान और गोवा जैसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन तक की यात्रा आसान और तेज़ होगी। इंडिगो एयरलाइंस का यह नया शेड्यूल न सिर्फ यात्रियों का समय बचाएगा बल्कि रांची एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को भी मजबूत बनाएगा। इससे झारखंड के पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।
ये भी पढ़े
- Raipur Airport से नई उड़ानों की शुरुआत, एक रूट हुआ बंद, रायपुर से अब रोजाना 25 उड़ानें
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल
- 1 नवंबर से लागू होगा Senior Citizen Card 2025, बुजुर्गों को मिलेगी 7 बड़ी सुविधाएं, जानिए पूरी योजना
- जमीन विवाद की दोहरी हत्या के बाद शव रखकर जाम, उग्र हुए ग्रामीण

