जशपुर का गौरव: 8 शिक्षकों को मिलेगा ‘राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान’

*छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये महत्वाकांक्षी योजना पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एसबीआई के अधिकारियों द्वारा जिला जशपुर के दिवगंत निरीक्षक स्वःश्री रामसाय पैकरा के पत्नि श्री मुनेश्वरी पैकरा को 1,00,00,000/-रू. (एक करोड रू. मात्र) का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई*-

सुपोषण की नई इबारत: बस्तर-सरगुजा के आंगन से शुरू हुआ स्वस्थ छत्तीसगढ़ का महा-अभियान

श्री रामसाय पैकरा सरगुजा रेंज अंतर्गत जिला जशपुर में थाना प्रभारी नारायणपुर के पद पर पदस्थ थे। श्री रामसाय पैकरा पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित चंदखुरी में सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में सम्मलित होने गये थे। रिफ्रेशर कोर्स समाप्ति पश्चात दिनांक 27.07.2025 को अपने घर सुरगांव सीतापुर आये थे, इसी दौरान घर में बिजली करंट की चपेट में आने से उनकी असामयिक निधन हो गया था।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा फैसला: अब राष्ट्रगान से पहले होगा 3 मिनट 10 सेकंड का गायन

श्री रामसाय पैकरा पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नियुक्ति जिला खरगोना (मध्यप्रदेश) में दिनांक 01.06.1983 को हुई थी। उनकी पदोन्नति वर्ष 1995 में प्रधान आरक्षक के पद पर हुआ, वर्ष 2004 में सहायक उप निरीक्षक, वर्ष 2009 में, उप निरीक्षक के पद पर एवं 2014 से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये थे। वे अपनी सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग में विभिन्न जिलो में रहकर अपनी सेवा दिये थे वर्तमान में जिला जशपुर में वर्ष 2022 से पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे। सेवानिवृति से करीब 6 माह पूर्व श्री पैकरा का करेंट लगने से दुर्घटना कारण से असामयिक निधन हो गया। श्री रामसाय पैकरा विभाग में बेहद सरल, सौम्य एवं व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी एवं अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों को तत्परतापूर्वक निर्वहन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

बेटे को जेल से छुड़ाने के नाम पर ठगी: सूरजपुर पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से 2 आरोपियों को दबोचा

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्वः निरीक्षक श्री रामसाय पैकरा के नामिनी पत्नि श्री मुनेश्वरी पैकरा को
1,00,00,000/-(एक करोड़ रूपये मात्र) का जीवन बीमा सहायता चेक एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिलासपुर श्री आलोक रंजन, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर श्री अविनाश पाणिग्रही, मुख्य प्रबंधक एसबीआई अंबिकापुर श्री शिरीष गीर एवं मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर श्री चंदन राठौर द्वारा उनके परिजनों को उनकी जीवन बीमा की चेक सौपा गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा के द्वारा बैंक से आये सभी बैंक अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया। यह सहायता न केवल परिवार को वित्तीय संबल के रूप में बल्कि विभागीय संवेदना व विभागीय उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में प्रदान की गई।

मॉर्निंग वॉक बनी आखिरी सैर: जिनके हाथों ने संवारी गाड़ियां, उन्हें ही कुचल गई खूनी रफ्तार; NH-43 पर बेकाबू पिकअप ने दो मिस्त्रियों को रौंदा, आरोपी फरार!

एसबीआई निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुये एमओयू.के तहत संचालित एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत जिन पुलिसकर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित होते है। पुलिस कर्मी के दुर्घटना पर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके वैद्य नामिनी को 01 करोड़ रूपये का जीवन बीमा कवर, सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रूपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

“पुलिसिंग में बड़ी क्रांति: 100% थानों तक पहुँचा CCTNS नेटवर्क; थाने जाने की झंझट खत्म, अब अपराधियों पर नज़र और घर बैठे नागरिक सेवाएँ।”

बिलासपुर से आये एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिलासपुर श्री आलोक रंजन एवं एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर श्री अविनाश पाणिग्रही द्वारा विभाग से अपील की गई है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने वेतन खाते को अनिवार्य रूप से निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने परिवार का जीवन सुरक्षित करायें। जिस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा एसबीआई के अधिकारियों को रेंज के समस्त पुलिस सैलरी पैकेज के तहत लंबित प्रकरणों के निराकरण कर वैद्य नामिनी को नियमानुसार सहयोग प्रदान करने हेतु चर्चा किया गया।

ड्रोन से तय होगी आपके घर की सीमा: ‘स्वामित्व’ योजना के तहत देश में 3 करोड़ से अधिक संपत्ति कार्ड तैयार, छत्तीसगढ़ के 2,557 गांवों में सर्वे पूरा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version