जशपुर जिले में पुलिसिंग को चाक-चौबंद करने और नए अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले को आवंटित 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर्स) को विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्रशासनिक कसावट लाते हुए जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के 13 पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
पदस्थापना आदेश जारी करने से पहले एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नए अधिकारियों को अपराध विवेचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और थाना प्रभारियों के साथ मिलकर व्यावहारिक पुलिसिंग की बारीकियां समझाईं।
चार ट्रेनी एसआई को मिला शहरी थानों का अनुभव, 9 को मिला स्वतंत्र प्रभार
जारी आदेश के अनुसार, चार प्रशिक्षु उप निरीक्षक बड़े शहरी थानों में प्रभारी के अधीन रहकर काम सीखेंगे, जबकि शेष नौ प्रशिक्षु अधिकारियों को सीधे थाना व चौकियों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है:
थाना प्रभारियों के अधीन रहकर प्रशिक्षण लेने वाले ट्रेनी एसआई:
-
संतोष कुमार चौरसिया: सिटी कोतवाली जशपुर
-
नील मणि निषाद: थाना पत्थलगांव
-
संतोष कुमार वर्मा: थाना बगीचा
-
शेखर सिंह राजपूत: थाना कुनकुरी
स्वतंत्र प्रभार संभालने वाले नए ट्रेनी एसआई:
-
माधुरी वर्मा: चौकी प्रभारी, आरा
-
लक्ष्मी मरकाम: चौकी प्रभारी, मनोरा
-
जय प्रकाश: चौकी प्रभारी, पंडरापाठ
-
मोहन लाल मरकाम: चौकी प्रभारी, सोनक्यारी
-
राजकुमार: चौकी प्रभारी, करडेगा
-
देविका: चौकी प्रभारी, ऊपरकछार
-
जितेंद्र साहू: थाना प्रभारी, तुमला
-
विंबलेश्वरी मरकाम: चौकी प्रभारी, कोल्हेनझरिया
-
शेष नारायण दीवान: चौकी प्रभारी, कोतबा

प्रशासनिक आधार पर 13 अधिकारियों का ट्रांसफर
जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 13 पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं:
-
निरीक्षक राकेश यादव: थाना प्रभारी बागबहार से थाना प्रभारी सन्ना
-
उप निरीक्षक सुनील सिंह: थाना प्रभारी दुलदुला से थाना प्रभारी बागबहार
-
उप निरीक्षक सतीश सोनवानी: चौकी प्रभारी पंडरापाठ से थाना प्रभारी दुलदुला
-
उप निरीक्षक विवेक भगत: चौकी प्रभारी मनोरा से थाना प्रभारी आस्ता
-
उप निरीक्षक अर्जुन यादव: थाना प्रभारी आस्ता से थाना बगीचा
-
उप निरीक्षक बृजेश यादव: चौकी प्रभारी कोतबा से चौकी प्रभारी दोकड़ा
-
सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी: चौकी प्रभारी करडेगा से चौकी कोतबा
-
सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी: चौकी प्रभारी आरा से चौकी पंडरापाठ
-
सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत: चौकी प्रभारी ऊपरकछार से चौकी आरा
-
सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह: चौकी प्रभारी सोनक्यारी से चौकी मनोरा
-
सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा: चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया से चौकी सोनक्यारी
-
सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें: थाना कुनकुरी से थाना पत्थलगांव
-
सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो: थाना पत्थलगांव से थाना कुनकुरी

- निरीक्षक राकेश यादव: थाना प्रभारी बागबहार से थाना प्रभारी सन्ना.
- उप निरीक्षक सुनील सिंह: थाना प्रभारी दुलदुला से थाना प्रभारी बागबहार.
- उप निरीक्षक सतीश सोनवानी: चौकी प्रभारी पंडरापाठ से थाना प्रभारी दुलदुला.
- उप निरीक्षक विवेक भगत: चौकी प्रभारी मनोरा से थाना प्रभारी आस्ता.
- उप निरीक्षक अर्जुन यादव: थाना प्रभारी आस्ता से थाना बगीचा.
- उप निरीक्षक बृजेश यादव: चौकी प्रभारी कोतबा से चौकी प्रभारी दोकड़ा.
- सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी: चौकी प्रभारी करडेगा से चौकी कोतबा.
- सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी: चौकी प्रभारी आरा से चौकी पंडरापाठ.
- सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत: चौकी प्रभारी ऊपरकछार से चौकी आरा.
- सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह: चौकी प्रभारी सोनक्यारी से चौकी मनोरा.
- सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा: चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया से चौकी सोनक्यारी.
- सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें: थाना कुनकुरी से थाना पत्थलगांव.
- सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो: थाना पत्थलगांव से थाना कुनकुरी.
इस पुनर्गठन और नई पदस्थापनाओं से जिले के दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसिंग को नई ऊर्जा मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है।























