रायपुर 22 अक्टूबर 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और पहचान को पुख्ता करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। वाहन मालिकों के लिए यह प्लेट लगवाने का अब आखिरी अवसर है।
लेकिन इस पूरी कवायद के बीच एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है—नियमों का पाठ पढ़ाने वाले महकमों के अपने वाहन ही इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
नियमों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल
एक अप्रैल, 2019 से पहले के सभी पुराने वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अब बेहद जरूरी है, क्योंकि यह इसके लिए आखिरी मौका है।हैरानी की बात यह है कि आम जनता पर सख्ती दिखाने वाले सरकारी वाहनों में ही इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।
जानकारों का कहना है कि जब सरकारी अमला खुद नियमों का पालन नहीं करेगा, तो आम नागरिकों से इसका सख्ती से पालन कराने के अभियान पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना यह होगा कि परिवहन विभाग इस आखिरी अवसर के बाद लापरवाह वाहन चालकों और विभागों पर क्या कार्रवाई करता है।


