लग्जरी कार से 48 लाख का गांजा तस्करी करते 01 अन्तर्राजीय तस्कर गिरफ्तार

admin
Updated At: 21 Jan 2024 at 02:29 AM
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा,एक्ट्रेस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों की भीड़
छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री राजेश कुकरेजा (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।
श्रीहरि कीर्तन में दीपोत्सव के साथ होगा राम संकीर्तन का आयोजन
*पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय दिनांक 20.01.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक टोयोटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये दिल्ली ले जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी।*
करोड़ों की हेराफेरी स्वास्थ्य विभाग में CMHO के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री से हुई शिकायत
*तभी खरियाररोड़ ओडिशा की तरफ से 01 सफेद सिल्वर कलर की की टोयोटा कंपनी की कोरोला एल्टीस कार क्रमांक DL 4CNE 1690 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार एक टोयोटा कोरोला एल्टीस कार टेमरी नाका के पास पहुचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 01 व्यक्ति बैठा था जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) हंसराज शर्मा पिता सुखबीर शर्मा उम्र 38 वर्ष सा. आर.जेड.एफ.-167 गली नं. 11 राजनग-2 पालम कॉलोनी बगडोला, थाना पालमगांव जिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली का होना बताये। जिससे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।*
*वाहन के पीछे डिक्की अन्य डिक्की भिन्न था। संदेह होने पर डिक्की को खोलकर देखने पर एक बक्सानुमा चेम्बर बना हुआ था जिसमें प्लास्टिक बोरी मिला जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 04 प्लास्टिक बोरीयों में 48 पैकेट में कुल 96 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 96 किलो ग्राम गांजा कीमती 4800000 रूपये व टोयोटा कोरोला एल्टीस वाहन कीमती 500000 रूपये, 01 नग मोबाईल एवं नगदी रकम 1840 रूपये कुल जुमला कीमती 53,01,840 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और दिल्ली में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपी द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत् कार्यवाही किया गया।*
*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री यूलैंडन यार्क के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र नाग एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह तथा सायबर सेल की टीम एवं थाना कोमाखान पुलिस की टीम के द्वारा की गई।*
*जप्त मशरूका -*
*01.* 04 बोरियों में 48 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 96 किलो ग्राम कीमती 48,00,000 रूपये।
*02.* एक टोयोटा कोरोला एल्टोस वाहन क्रमांक DL 4CNE 1690 कीमती 500000 रूपये।
*03.* 01 नग मोबाईल एवं नगदी रकम 1840 रूपये।
*कुल कीमती 53,01,840 रूपये (तिरपन लाख एक हजार आठ सौ चालीस रुपये)*
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement