10 टीमें 17 दिन में खेलेंगी 23 मैच, जानें महिला टी20 विश्व कप के बारे में सबकुछ

admin
Updated At: 10 Feb 2023 at 06:02 PM
दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से आठवें महिला टी20 विश्व कप का आगाज होने वाला है। 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत की नजर पहली बार खिताब जीतने पर है। टीम इंडिया पिछली बार 2020 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हम आपको यहां आसान सवाल-जवाबों के जरिए इस टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...महिला टी20 विश्व कप कब से कब तक खेला जाएगा?
दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन 10 से 26 फरवरी तक होगा।
इस बार कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी?
मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अलावा गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
दक्षिण अफ्रीका में कहां-कहां होंगे मुकाबले?
टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के तीन मैदानों को मिली है। केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड, पार्ल के बोलैंड पार्क और पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में मुकाबले खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कब और किसके बीच होगा?
महिला टी20 विश्व कप का पहला मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच केपटाउन में 10 फरवरी को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच कब और कहां होगा?
फाइनल मुकाबला 26 फरवरी (रविवार) को केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर खेला जाएगा।
10 टीमों को कितने ग्रुप में बांटा गया?
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ग्रुप-बी में भारत के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज है।
भारत के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे?
भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत केपटाउन में 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। उसके बाद 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में क्रमश: इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा।
टूर्नामेंट में भारत का हर बार कैसा प्रदर्शन रहा?
साल | मेजबान | भारत का प्रदर्शन |
2009 | इंग्लैंड | सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे |
2010 | वेस्टइंडीज | सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारे |
2012 | श्रीलंका | ग्रुप दौर में बाहर |
2014 | बांग्लादेश | ग्रुप दौर में बाहर |
2016 | भारत | ग्रुप दौर में बाहर |
2018 | वेस्टइंडीज | सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारे |
2020 | ऑस्ट्रेलिया | फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारे |
अब तक कौन-कौन सी टीमें चैंपियन बनी हैं?
ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा पांच बार चैंपियन बना है। उसने 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में खिताब पर कब्जा किया था। इंग्लैंड 2009 और वेस्टइंडीज 2016 में चैंपियन बना था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement