हेमंत कैबिनेट में बनेंगे 11 मंत्री, रांची में आज शपथ ग्रहण, JMM-कांग्रेस और RJD से इन्हें मिलेगा मौका

admin
Updated At: 05 Dec 2024 at 04:35 PM
हाईकोर्ट की नई गाइडलाइन: ऑटो में 3 बच्चे ही बैठ सकेंगे, स्कूलों में नहीं चलेंगी 12 साल पुरानी बसें
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार (5 दिसंबर) को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। राज्यपाल संतोष गंगवार दोपहर 12.30 बजे नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची स्थित राजभवन के अशोक उद्यान में होगा।
बैंक में क्लर्क पदों पर भर्ती का एलान, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
हेमंत सोरेन की तीसरी सरकार में 11 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायक, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। राजभवन में शपथ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधायकों को एक घंटे पहले राजभवन बुलाया गया है।
विभाग प्रमुख सेवा पुस्तिका में अपना नॉमिनी करें अपडेट: कलेक्टर
प्रो. स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को पहले प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद और फिर कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में अकेले सीएम पद की शपथ ली थी।
दूल्हे के बाप ने शादी के कार्ड पर लिखवा दी ‘भयंकर’ चेतावनी, चंबल में शादी का ऐसा इन्विटेशन पहले नहीं देखा होगा
यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे से 4 मंत्री बनाए जाने हैं। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, महगामा MLA दीपिका पांडेय, छत्तरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के नाम की चर्चा है।
बीजेपी में मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए आयु सीमा तय
इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह पिछली बार भी मंत्री थीं। इनके अलावा पार्टी ने राधाकिशोर और शिल्पी नेहा को भी मंत्री बनाने का फैसला किया है।
राजद कोटे से गोड्डा विधायक संजय यादव मंत्री पद की शपथ लेंगे। संजय ने भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल को हराकर तीसरी बार के विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें लालू परिवार का करीबी माना जाता है।
50 साल में पहली बार मिला Asthma का इलाज! पहली डोज से ही दिखेगा मरीज पर असर
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कोटे से जिन छह विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। उनमें कोल्हान से चार के विधायक दीपक बिरुआ, जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन के बेटे हफीजुल हसन, कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेता रहे सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो, जमशेदपुर की घाटशिला सीट से लगातार जीत दर्ज करने वाले रामदास सोरेन, पलामू की भवनाथपुर सीट से विधायक बने अनंत प्रताप देव शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार से मिली बड़ी सौगात, 147.66 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement