13 साल की लड़की से 57 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो चला पता

admin
Updated At: 09 Nov 2022 at 02:16 AM
कोरबा में बच्चों से दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं। अब 13 साल की लड़की से उसके ही 57 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मंगलवार को अस्पताल ले गए तो उन्हें पता चला। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय बस्ती में रहने वाली 13 साल की लड़की की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उससे खून बहता देख पहले तो परिजनों को समझ नहीं आया, लेकिन जब दिक्कत ज्यादा बढ़ी तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो लड़की से दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो लड़की ने पड़ोसी सरफराज खान उर्फ राजू (57) के बारे में बताया।
परिजनों की पूछताछ में लड़की ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी सरफराज ने उससे दुष्कर्म किया था। वह काफी डर गई थी। इसके चलते किसी को बता नहीं सकी। इससे पहले भी कई बार आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की थी, लेकिन तब भी डर और शर्म के चलते वह चुप रही। घटना के बाद से ही वह काफी डरी और सहमी रहती थी, लेकिन परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। अब तबीयत बिगड़ी तो वारदात का पता चला। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई।
आठ साल की बच्ची से चाचा ने किया था दुष्कर्म
दो दिन पहले कोरबा के बांगो क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 16 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया था। वह बच्ची को भतीजी बोलता था। बच्ची मवेशी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। जब बच्ची वहां से लौटी तो खून से लथपथ थी। शाम को जब बच्ची के परिजन घर आए तो उन्हें पता चला। इसके बाद उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement