होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

309 दिन में 10 करोड़ के 189 नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ में 96 मुठभेड़ 5 बड़े कैडर भी मारे

Featured Image

admin

Updated At: 07 Nov 2024 at 06:31 PM

जगदलपुर ,छत्तीसगढ़ के बस्तर में इस साल 1 जनवरी से 5 नवंबर तक पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 96 मुठभेड़ हुई है। इन 309 दिनों में अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 9 करोड़ 72 लाख रुपए के कुल 189 नक्सलियों को ढेर किया है। इनमें 5 DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) कैडर के भी नक्सली शामिल हैं।

मारे गए नक्सलियों से पुलिस ने AK-47, SLR और इंसास जैसे कुल 207 हथियार भी बरामद किए हैं। ये हथियार नक्सलियों ने अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद जवानों से ही लूटे थे। राज्य गठन होने के बाद बस्तर के नक्सल इतिहास में यह पुलिस की सबसे बड़ी सफलता वाला साल रहा है।

इस साल पुलिस ने नक्सली कमांडर हिड़मा के इलाके पूवर्ती समेत नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकानों में से एक अबूझमाड़ के जंगलों में कुल 22 नए कैंप खोले हैं। अबूझमाड़ जिसे नक्सलियों की राजधानी और इनका अभेद किला कहा जाता है यहां भी अंतिम छोर तक पुलिस की पैठ बढ़ी है। नक्सलियों के इलाके में घुसकर उनका एनकाउंटर किया गया है।

बस्तर में नक्सली मार्च से जून तक अपना TCOC  मनाते हैं। इस दौरान बड़े हमले करते हैं। ताड़मेटला, रानीबोदली, बुरकापाल में जवानों को एंबुश में फंसाकर मारना और अरनपुर में IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी वाहन को उड़ाना इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

लेकिन इस बार नक्सलियों के TCOC महीने में पुलिस फोर्स इनपर भारी पड़ी है। पुलिस ने अटैकिंग मोड पर काम किया और संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च कर नक्सलियों को घेरकर मारा है।

इसी तरह मानसून में भी जवानों का ऑपरेशन जारी रहा। अंदरूनी इलाकों में नदी-नाले पार कर जवान नक्सलियों के ठिकाने में घुसे। कैंप को ध्वस्त किया। हथियार, सामान बरामद किए और नक्सलियों को ढेर कर उनके शवों को भी लेकर आए।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement