होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


**Rape on pretext of marriage, accused arrested**Mahila thana jashpurKoshlya saiPM Internship Scheme 2025PM Internshipindian Army

बलरामपुर के कांवड़ियों की यूपी के कौशाम्बी के पास हुई दुर्घटना में 3 की मौत, 18 श्रद्धालु घायल, सीएम साय ने दिए निर्देश

Featured Image

admin

Updated At: 16 Aug 2024 at 10:09 PM

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे उत्तरी छोर पर और यूपी की सीमा से लगते बलरामपुर जिले के तीन कांवड़ियों की कौशाम्बी में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बलरामपुर जिले के पिपराही और जवाहर से 21 कांवरियों का एक दल देवघर झारखंड गया था। वहां से वे उत्तरप्रदेश के आयोध्या, वृंदावन और मथुरा होते हुए वापस बलरामपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह यूपी के कौशाम्बी जिले में गुलामीपुर के पास कांवरियों का पिकअप वाहन खड़े ट्रेलर में टकरा गया। https://x.com/vishnudsai/status/1824362564492624026?s=48 सीएम साय ने जारी किया निर्देश इस सड़क हादसे में बलरामपुर के तीन कांवडियों की मौत हो गई और 18 कांवड़ियों के घायल होने की खबर है। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बलरामपुर जिला प्रशासन को कौशाम्बी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल कांवडियों के बेहतर इलाज और मृतकों के शवों की वापसी के लिए निर्देश दिये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गौ सत्याग्रह : आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी ट्रेलर से पिकअप की हुई भीषण टक्कर हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर इतनी भीषण थी कि, मौके पर ही मुनि प्रजापति (60 वर्ष) निवासी जवाहर नगर बलरामपुर, 65 वर्षीय फेंकूशाव और शिवकुमारी 55 वर्षीया निवासी बलरामपुर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर यूपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल 18 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। जहां सभी का इलाज जारी है। अब छत्तीसगढ़ सरकार के अफसर घायल के समुचित इलाज और मृतकों के शव वापस लाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement