बीजापुर बना नक्सल विरोधी सफलता की गवाही: : 21 दिनों में 31 इनामी नक्सली ढेर – CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया ऐतिहासिक

Sameer Irfan
Updated At: 14 May 2025 at 10:27 PM
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे दुर्गम जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाकर 31 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। इस संयुक्त ऑपरेशन को लेकर आज बीजापुर में CRPF के डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने संयुक्त प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए सभी नक्सली बड़े इनामी थे, जिन पर कुल 1.72 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
21 मुठभेड़, 210 बंकर ध्वस्त, 35 राइफलें और 12 टन राशन बरामद
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 21 बार मुठभेड़ हुई, जिसमें 18 जवान घायल हुए लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों से 35 आधुनिक राइफलें, 450 IED, भारी मात्रा में गोलियां, डेटोनेटर, वायर सहित 210 बंकर बरामद किए गए। नक्सलियों द्वारा जमा किया गया करीब 12 हजार किलो राशन नष्ट किया गया। यह इलाका कभी PLGA बटालियन 1, DKSZC, TSC व CRC जैसे बड़े नक्सली संगठनों का गढ़ था, जहां रणनीति और हथियार दोनों तैयार होते थे।
45 डिग्री की गर्मी और दुर्गम पहाड़ी रास्तों में चला अभियान
अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जवानों को 45 डिग्री की भीषण गर्मी और रात की तेज़ ठंड जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। कई जवान डिहाइड्रेशन की स्थिति में बेस कैंप लाए गए, लेकिन फिर भी सभी ने अद्भुत साहस और समर्पण से अभियान को अंजाम तक पहुंचाया।
अमित शाह ने जताई खुशी, कहा – तिरंगा अब आतंक के अड्डों पर लहरा रहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस सफलता को #NaxalFreeBharat संकल्प की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि "जिस कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से तिरंगा लहरा रहा है।" उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बिना किसी कैजुअल्टी के 31 दुर्दांत नक्सलियों को मार गिराया, जो पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
नक्सली कर रहे शांति वार्ता की पेशकश, सरकार सशर्त तैयार
इस बीच माओवादी संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता 'अभय' ने पांचवी बार प्रेस नोट जारी कर केंद्र सरकार से शांति वार्ता की अपील की है। उन्होंने स्वीकार किया कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 26 नक्सली मारे गए हैं और संगठन वार्ता के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 7 लाख से अधिक सुरक्षा बलों की घेराबंदी के चलते वे बैठक नहीं कर पा रहे। अभय ने केंद्रीय गृह मंत्री से वार्ता पर स्पष्ट प्रतिक्रिया की मांग की है।
सरकारी स्तर पर इस अपील पर स्पष्ट रुख रखते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बिना हथियार छोड़े किसी भी तरह की वार्ता संभव नहीं है। शर्मा ने साफ किया कि सरकार बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार थी, लेकिन नक्सलियों द्वारा युद्धविराम के साथ शर्त जोड़ना स्वीकार्य नहीं।
राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज, डबल इंजन सरकार बनाम कांग्रेस
इस ऑपरेशन की पृष्ठभूमि में राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उठाए गए आठ सवालों पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि "कांग्रेस भय और भ्रम फैलाने का ठेका लिए बैठी है।" उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी ताकत से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लड़ रही है, लेकिन विपक्ष लगातार भ्रम फैलाकर सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहा है।
बीजापुर में चलाया गया यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। जब एक ओर सुरक्षा बल अद्भुत शौर्य का परिचय दे रहे हैं, वहीं माओवादी संगठन भी वार्ता की ओर झुकते दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या वाकई नक्सलवाद समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, या यह एक और रणनीतिक विराम भर है। लेकिन फिलहाल, यह भारत की आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में एक मील का पत्थर अवश्य है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement