एकलव्य आवासीय विद्यालय के 40 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार,सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मामले की जा रही जाँच

admin
Updated At: 30 Aug 2024 at 04:47 PM
मतदाता सूची में 29 अक्टूबर से जुड़ेंगे नए नाम
जगदलपुर धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यालय में बीती रात बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। जिसके बाद सभी बच्चों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह भी कई बच्चे बीमार हो गए। करीब 40 बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही सहायक आयुक्त की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण आदेश पर लगी रोक, शिक्षक एकता की हुई जीत : …….
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि एकलव्य विद्यालय धरमपुरा में छठी से 10वीं तक के करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं। बीती रात सभी बच्चे खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 12 बजे के बाद बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गई। जिसके बाद अन्य साथियों ने इसकी जानकारी अधीक्षक को दी। जिसके बाद चार वाहन 108 की मौके पर पहुंचे। बच्चों का स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि वे बेहोश तक हो गए। रात को करीब 25 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से महारानी अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य बच्चों को शुक्रवार की सुबह फिर से चार वाहनों की मदद से महारानी लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।
कांग्रेस ने प्रदेश भर में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री का पुतला फूंका
इस मामले में सहायक आयुक्त गणेश सोरी का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही टीम पहुंच गई। जहां खाने की सामान की जांच की जा रही है। साथ ही वहां की स्थिति को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा बच्चों से भी बात की जा रही है कि आखिर किन कारणों के चलते अचानक से बच्चो को उल्टियां होनी शुरू हो गई। फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब 40 बच्चे है जिनका उपचार चल रहा है।
बड़ी खबर: स्थगित हुआ युक्तियुक्तकरण, शिक्षक संघर्ष मोर्चा की मांग पर लगी मुहर,युक्तियुक्तकरण के पहले पदोन्नति देने की रखी थी मांग: सरकार के निर्णय का मोर्चा संचालक वीरेंद्र दुबे ने किया स्वागत….
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement