होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

Jharkhand की 56 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक मदद, स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने दी नई सौगात,

Featured Image

admin

Updated At: 07 Jan 2025 at 12:16 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंईयां सम्मान योजना के तहत 56,61,791 महिलाओं के बैंक खातों में 1415.44 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। नामकुम के खोजाटोली में आयोजित राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी। जैसे ही यह राशि महिलाओं के खातों में पहुंची, उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। ये भी पढ़े 16 जनवरी 2025 तक BSNL के स्पेशल ऑफर का उठाएं लाभ, एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डाटा मुफ्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने वादा किया था कि राज्य की आधी आबादी को उनका हक और अधिकार दिलाएंगे। आज यह कदम उसी दिशा में है। इस राशि से महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ अपनी जरूरतें पूरी कर सकती हैं। आप बच्चों की पढ़ाई, त्योहारों के लिए कपड़े, गैस सिलेंडर, पोषक आहार और अन्य जरूरी चीजें खरीद सकती हैं। अब किसी को सरकार के अनाज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। यह पैसा आपके स्वावलंबन की दिशा में एक कदम है।” ये भी पढ़े नक्सलियों ने जवानों से भरे वाहन को उड़ाया, 9 जवान शहीद, ड्राइवर की भी गई जान उन्होंने महिलाओं को आगाह किया कि इस धनराशि का गलत इस्तेमाल न हो। उन्होंने कहा, “कुछ लोग लालच देकर जुआ या अन्य बुराइयों में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन झारखंड की महिलाएं समझदार हैं और अपने पैसों का सही उपयोग करेंगी।” ये भी पढ़े भारत में HMPV वायरस की एंट्री: बेंगलुरु में मिला पहला केस, 8 महीने की बच्ची संक्रमित मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा, “आपने चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया, उसके लिए हम आभारी हैं। हमने आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया है। अब राज्य के विकास में आपकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। हम मिलकर झारखंड को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” इस योजना को मुख्यमंत्री ने झारखंड की महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और उनसे सार्थक सहयोग की अपील की।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement