होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

717 शिक्षक पदोन्नत होकर बने मिडिल एच एम : दुर्ग संभाग, पदोन्नति के मामले में रहा अव्वल : त्वरित पदोन्नति में शालेय शिक्षक संघ की रही महत्वपूर्ण भूमिका

Featured Image

admin

Updated At: 30 Dec 2024 at 11:12 PM

ई संवर्ग के 254, ई एल बी संवर्ग के 368 तथा टी संवर्ग के 45, टी एलबी संवर्ग के 50 शिक्षकों का पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक पद पर हुआ पदोन्नति आदेश जारी,काउंसलिंग की तैयारी हुई तेज : शालेय शिक्षक संघ ने पदोन्नत शिक्षकों को दी बधाई, संस्था प्रधान के रिक्त पद पर पदोन्नति से स्कूलों में आएगी गुणवत्ता- चन्द्रशेखर तिवारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय दुर्ग संभाग ने 717 शिक्षकों को पदोन्नति देकर माध्यमिक प्रधानपाठक बनाने वाला प्रदेश में पहला संभाग हो गया है,जिसने इस सत्र में पदोन्नति दी हो।उल्लेखनीय है कि दुर्ग संभाग में इसके पूर्व भी मिडिल एच एम की पदोन्नति हो चुकी है,जबकि प्रदेश के अन्य संभाग में यह प्रक्रिया उलझी हुई है।
त्वरित और निर्बाध पदोन्नति प्रक्रिया सम्पन्न हो इसके लिए शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी लगातार जे डी कार्यालय से सम्पर्क बनाये रखे।
कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व संगठन का प्रतिनिधिमंडल कई बार अधिकारियों से मिलते रहा और पदोन्नति जल्दी,सरल,त्रुटिरहित और पारदर्शी हो इसके लिए सतत प्रयास किया। संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर, सहायक संचालक के के शुक्ला व शाखा लिपिक रोहित बघेल, आशीष चावरे की तत्परता और शालेय शिक्षक संघ के सुझावों पर अमल करने से यह पदोन्नति आदेश निकल सका है। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जे डी कार्यालय दुर्ग ने इतिहास रच दिया है, स्कूलों में गुणवत्ता और अनुशासन स्थापित करने के लिए मिडिल प्रधान पाठक के 717 रिक्त पदों पर पदोन्नति आदेश जारी किया है,तत्परता के साथ त्वरित पदोन्नति के लिए जे डी कार्यालय के संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर,सहायक संचालक के के शुक्ला तथा शाखा प्रभारी रोहित बघेल व आशीष चावरे को बधाई व साधुवाद देते हुए,शालेय शिक्षक संघ के सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने जिलों में आने वाली बाधाओं को दूर करने में महती भूमिका निभाई, निचले कार्यालयों व सम्बंधित शिक्षको से सम्पर्क बनाकर इस कार्य को गति दी,इसके लिए वे भी बधाई के पात्र है। प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने समस्त पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों को बधाई प्रेषित करते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत होकर प्रधानपाठक बनने वाले शिक्षक साथी अपने अपने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास हेतु भरसक प्रयास कर गुणवत्ता और अनुशासन स्थापित करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। पदोन्नति आदेश जारी करने पर शालेय शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल द्वारा जेडी, सहायक संचालक,व शाखा प्रभारियों का अभिनंदन किया गया। आज अभिनंदन करने वालो में चंद्रशेखर तिवारी,तिलक सेन, योगेन्द्र वर्मा, रविकांत देवांगन,योगेश साहू,किरण तिवारी,प्रभा सिंह,किरण गौर आदि सम्मलित थे। संघ के पदाधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी,सत्येंद्र सिंह,विष्णु शर्मा,जितेंद्र शर्मा,शिवेंद्र चन्द्रवँशी,जितेंद्र पटेल,गजराज सिंह राजपूत,विजय बेलचंदन,पवन साहू, अशोक देशमुख,तिलक सेन, विरेन्द्र पारकर, योगेन्द्र वर्मा, कृष्ण राज पांडेय,अमित सिन्हा,विक्रम राजपूत,समेत सभी पदाधिकारियों ने अपनी महती भूमिका निभाई है। शालेय शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हित में तत्पर रहने वाला संगठन है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement