महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं मिली - कांग्रेस

admin
Updated At: 15 May 2024 at 12:26 AM
नशीली दवाई विक्रेता हर्षित अग्रवाल को पत्थलगांव पुलिस नें किया गिरफ्तार
रायपुर/14 मई 2024। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध में घोषणा किया था लेकिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है। सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? भाजपा सरकार ने पहली और दूसरी किश्त देने के बाद महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं दे रही है। तीसरी किश्त देने का केवल बयानबाजी की गयी है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार जिन महिलाओं के खाते में तीसरी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, लोकसभा चुनाव के पहले सभी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया, आगे आयेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नही हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये। ऐसे हितग्राहियों की बड़ी संख्या है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1 हजार रु. महीना ट्रांसफर करने का वादा किया था, दिसंबर माह में साय सरकार का गठन हो गया है और अभी जनवरी-फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई 5 माह हो चुका है और मात्र दो महीने की 2000 रु. राशि महिलाओं को दी गई है। यह महिलाओं के साथ धोखा और छल है। प्रदेश के 75 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा 5 महीने की बकाया 5000 रु. की राशि खाता में जमा कराये।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement