जवानों से भारी बस अनियंत्रित होकर पलटी,छह की हालत गंभीर, कई घायल

admin
Updated At: 21 Apr 2024 at 05:54 PM
महावीर जयंती आज, जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा
जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम डिलमिली पाराकोट के पास रविवार की सुबह दंतेवाड़ा से गरियाबंद के लिए निकली जवानों से भरी बस सामने से आ रही एक कार चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में कई जवान घायल हो गए, इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बस में करीब 35 जवान सवार थे।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि 2 बटालियन ग्वालियर की पूरी बटालियन लोकसभा चुनाव कार्य मे ड्यूटी करने के लिए दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल गए हुए थे, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने के बाद पूरी टीम धीरे-धीरे अपने क्षेत्रों के लिए निकल रही थी, इसी दौरान फरसपाल में चुनाव संपन्न कराने के बाद पूरी टीम गरियाबंद के लिए निकली थी। रविवार की सुबह जैसे ही जवानों से भरी गाड़ी डिलमिली पाराकोट के पास पहुंची कि अचानक से आमने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस वजह बस पलट गई।
घटना की जानकारी लगते ही सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज भिजवाया गया। इस घटना में 7 जवानों को गंभीर चोट आई, जिसमें बलबीर सिंह, रामसेवक, राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, रामसेवक सिंह, प्रभुदयाल, छुटकन सिंह के अलावा अन्य को मेकाज लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही चित्रकोट विधायक विनायक गोयल भी मौके पर आ पहुंचे, उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement